फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   24 villages, including Teha, to get Yamuna water; 78 crore project approved.

Sonipat News: टेहा समेत 24 गांवों को मिलेगा यमुना का पानी, 78 करोड़ की योजना मंजूर

Thu, 06 Aug 2026 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
24 villages, including Teha, to get Yamuna water; 78 crore project approved.
विकास सैनी
विज्ञापन

सोनीपत। जिले के टेहा समेत आसपास के 24 गांवों के लोगों को जल्द ही यमुना का स्वच्छ पेयजल मिलने लगेगा। जनस्वास्थ्य विभाग की 78 करोड़ रुपये की पेयजल योजना को मुख्यालय ने मंजूरी दी है। योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 55 लीटर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे भूजल के खराब स्वाद से परेशान ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती औद्योगिक इकाइयों के कारण आसपास के गांवों में भूजल की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इन उद्योगों के कारण भूजल का स्वाद बिगड़ रहा है। विधायक देवेंद्र कादियान ने विधानसभा सत्र में इलाके के लोगों की पेयजल का यह मुद्दा उठाया था। इसके चलते जनस्वास्थ्य विभाग ने 24 गांवों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा था। इसे सरकार ने स्वीकृति दे दी है। अब प्रोजेक्ट के तहत काम कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

टेहा में स्टोर किया जाएगा पानी
जनस्वास्थ्य विभाग गन्नौर हलके के 24 गांवों के लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए टेहा में जलघर बनाएगा। इस दस एमएलडी क्षमता के जलघर में पानी स्टोर करने के बाद यहां से 24 गांवों के जलघरों में सप्लाई किया जाएगा। इन जलघरों से लोगों के घरों तक पेयजल पहुंचाया जाएगा। विभाग प्रत्येक व्यक्ति को नियमानुसार 55 लीटर रोजाना पेयजल मुहैया कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेनीवेल से आएगा स्वच्छ पेयजल
टेहा समेत 24 गांवों में पेयजल बेगा में बनने वाले 10 एमएलडी क्षमता के रेनीवेल से आएगा। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) यमुना किनारे 35 करोड़ रुपये से रेनीवेल बनाएगा। यह रेनीवेल निर्माण शुरू होने के बाद डेढ़ वर्ष में पूरा करना होगा। रेनीवेल से टेहा तक करीब 8.5 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जून 2025 को रेनीवेल की स्वीकृति दी थी।

इन गांवों को मिलेगा रेनीवेल से पेयजल
गांव आबादी
बेगा 8665
गढ़ी बलिंदा 650
घसौली 5164
चंदौली 283
पबनेरा 2820
ग्यासपुर 1710
उमेदगढ़ 2176
खेड़ी तगा 3488
शाहपुर तगा 2768
सनपेड़ा 4438
पीपली खेड़ा 4274
रामनगर 3736
रसूलपुर 1154
पट्टी ब्राह्मणान 735
भाखरपुर 1452
चिरस्मी 3930
दातौली 10234
बडौत 2852
रोशनपुरा 2852
बांय 2822
टेहा 3325
गढ़ीकला 7280
पांची गुजरान 6665
बड़ी 8642
----------
वर्जन
गन्नौर हलके के 24 गांवों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए टेहा में जलघर बनाया जाएगा। यहां रेनीवेल से लाया गया पानी स्टोर किया जाएगा। यह पानी चयनित 24 गांवों के जलघरों व यहां से लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए जल्दी ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
दलबीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article