सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   50-year-old pump operator Surendra won 62 medals in two and a half years.

Sonipat News: 50 साल के पंप ऑपरेट सुरेंद्र ने ढाई साल में जीते 62 पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 24 Mar 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
50-year-old pump operator Surendra won 62 medals in two and a half years.
फोटो : खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में पदक विजेता गांव बैंयापुर निवासी सुरेंद्र सिंह। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। बैंयापुर के रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने यह साबित कर दिया है कि जुनून, मेहनत और मजबूत इरादों के आगे उम्र कोई मायने नहीं रखती। ढाई साल पहले तक खेल से दूर रहने वाले पंप ऑपरेटर 50 वर्षीय सुरेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं।
फिटनेस आइकॉन अंकित बैंयापुरिया से प्रेरित होकर उन्होंने 2024 में खेलों में कदम रखा और महज ढाई साल में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 62 पदक जीतकर सबको चकित कर दिया। चंडीगढ़ में 20 से 22 मार्च तक आयोजित खेलो इंडिया मास्टर्स नेशनल गेम्स में 4 दौड़ों में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका मानना है कि आदमी दृढ़ निश्चय कर ले तो वह कुछ भी हासिल कर सकता है। सुरेंद्र सिंह जनस्वास्थ्य विभाग में पंप ऑपरेटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी ड्यूटी गांव ककरोई स्थित बूस्टिंग स्टेशन पर है।
सुरेंद्र सिंह ने बताया कि खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में उन्होंने 5 किमी, 3 किमी, 1500 और 800 मीटर दौड़ के 45 प्लस किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीते हैं। इससे पहले भी सुरेंद्र सिंह पंजाब के बठिंडा में 14 से 16 मार्च तक आयोजित 45वीं नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 5 व 3 किलोमीटर दौड़ में 2 स्वर्ण पदक व 800 मीटर व रिले दौड़ में 2 रजत पदक जीत चुके हैं।

अंकित बैंयापुरिया को मानते हैं आइडल
सुरेंद्र सिंह फिटनेस एक्सपर्ट के तौर पर प्रचलित अंकित पहलवान उर्फ अंकित बैंयापुरिया को अपना आइडल मानते हैं। उन्होंने अंकित पहलवान से ही प्रेरणा लेकर ढाई साल पहले खेल जगत में कदम रखा था। अंकित पहलवान वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई कर चर्चा में आए थे। सुरेंद्र सिंह का मानना है कि प्रत्येक आदमी प्रतिभाओं का धनी है। हमें अपनी प्रतिभा को उम्र के तराजू से नहीं तौलना चाहिए। परिवार में पत्नी ज्योति गृहिणी हैं जबकि बेटा तुषार अपना व्यवसाय कर रहा है। बेटी सुरभि एमकॉम की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed