फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   53% reduction in murder cases and a 26% drop in crimes against women.

Sonipat News: हत्या के मामलों में 53 प्रतिशत की कमी और महिला अपराधों में 26% गिरावट

Wed, 05 Aug 2026 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
53% reduction in murder cases and a 26% drop in crimes against women.
रेवाड़ी। जिले में वर्ष 2026 के पहले सात महीनों में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में अधिकांश प्रमुख अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। एसपी कार्यालय के अनुसार हत्या, महिला अपराध, वाहन चोरी और छेड़छाड़ समेत कई श्रेणियों में मामलों में गिरावट आई है। पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम बताया है।
विज्ञापन

महिला संबंधी अपराधों में 26 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वहीं छेड़छाड़ के मामलों में 57.7 प्रतिशत की गिरावट आई है। संपत्ति संबंधी अपराधों पर भी पुलिस की सख्ती का असर दिखाई दिया। चोरी एवं संपत्ति नुकसान से जुड़े मामलों में 39.4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। वाहन चोरी के मामलों में 38.6 प्रतिशत, स्नैचिंग में 57.1 प्रतिशत, साधारण चोरी में 34.4 प्रतिशत और गृहभेदन के मामलों में 52.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन

जघन्य अपराधों की बात करें तो हत्या के मामलों में 53.3 प्रतिशत की कमी आई है। गंभीर चोट पहुंचाने के मामलों में 14.8 प्रतिशत तथा साधारण मारपीट के मामलों में 53.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा धोखाधड़ी के मामलों में 34.8 प्रतिशत और जालसाजी एवं कपट के मामलों में 45.5 प्रतिशत की कमी आई है। अवैध हथियार, नशा तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के तहत दर्ज मामलों में भी कमी दर्ज की गई है।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने कहा कि अपराधियों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्ती जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराधी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

लूट और डकैती जैसे अपराधों में भी कमी
जिले में लूट और डकैती जैसे अपराधों में भी कमी आई है। लूट के मामलों में 71.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि डकैती का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 100 प्रतिशत की कमी रही। वहीं, जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग के मामलों में 33.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed