फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   67% of seats in Gohana colleges vacant; Higher Education Department opens portal.

Sonipat News: गोहाना के कॉलेजों में 67 फीसदी सीटें खाली, उच्चतर शिक्षा विभाग ने खोला पोर्टल

Mon, 10 Aug 2026 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
67% of seats in Gohana colleges vacant; Higher Education Department opens portal.
फोटो - राजकीय कॉलेज, भैंसवाल कलां में दाखिला के लिए आवेदन करते हुए विद्यार्थी। स्रोत - प्रवक्ता - फोटो : credit
गोहाना। उपमंडल के चार सरकारी कॉलेजों में स्नातक कोर्सों की 1640 स्वीकृत सीटों में से 1095 सीटें खाली रह गई हैं। दो कटऑफ जारी होने के बाद भी सीटें नहीं भरने पर उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया है। विद्यार्थी आवेदन कर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक कोर्सों में दाखिले के लिए 7 मई को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। इसके बाद दो कटऑफ जारी की गईं, लेकिन चारों कॉलेजों में सभी संकायों की सीटें नहीं भर सकीं। राजकीय महिला कॉलेज, गोहाना में 506, राजकीय कॉलेज बड़ौता में 474, राजकीय कॉलेज बरोदा में 69 और राजकीय कॉलेज भैंसवाल कलां में 46 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने के कारण विभाग ने विद्यार्थियों को दाखिले का एक और मौका दिया है। पोर्टल दोबारा खुलने के बाद विद्यार्थी आवेदन कर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में संकाय अनुसार सीटों की संख्या
----------

राजकीय महिला कॉलेज, गोहाना
संकाय स्वीकृत सीटें दाखिलों की संख्या
बीए 600 296
बीकॉम 80 37
बीएससी लाइफ साइंस 60 35
बीएससी फिजिकल साइंस 120 11
बीबीए 40 15
राजकीय कॉलेज, बड़ौता
बीए 320 99
बीकॉम 80 17
बीसीए 60 27
बीएससी फिजिकल साइंस 160 03
राजकीय कॉलेज, बरोदा
बीए 80 11
राजकीय कॉलेज, भैंसवाल कलां
बीए 80 34
-------------
वर्जन
उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज में दाखिला के लिए पोर्टल खोला है। विद्यार्थी आवेदन कर पहले आओ पहले पाओ आधार पर दाखिला ले सकते हैं।
मनमोहन चहल, नोडल अधिकारी, राजकीय महिला कॉलेज, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article