फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A pediatrician will be posted at Gohana Civil Hospital after a year.

Sonipat News: एक साल बाद गोहाना नागरिक अस्पताल में तैनात होगा बाल रोग विशेषज्ञ

Thu, 06 Aug 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
A pediatrician will be posted at Gohana Civil Hospital after a year.
फोटो - नागरिक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की ओपीडी का कक्ष। संवाद
अनूप जाटयाण
विज्ञापन

गोहाना। एक वर्ष के लंबे इंतजार के बाद उपमंडल नागरिक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन) की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। अस्पताल में अनुबंध आधार पर बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए जिला मुख्यालय स्तर पर औपचारिकताएं अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर के कार्यभार संभालने के बाद नवजात शिशुओं और बच्चों को अस्पताल में ही बेहतर उपचार मिल सकेगा। इससे गंभीर मामलों में बार-बार बड़े अस्पतालों में रेफर करने की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।
उपमंडल नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 500 मरीजों की ओपीडी होती है। इसके अलावा अस्पताल में रोजाना पांच से छह गर्भवतियों की डिलीवरी भी होती है। बड़ी संख्या में बच्चे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं। जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती नवजात शिशुओं को भी कई बार विशेषज्ञ निगरानी और उपचार की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन

लंबे समय से अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ का पद खाली होने के कारण नवजात शिशुओं और बच्चों को उपचार के लिए महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां और पीजीआई रोहतक रेफर करना पड़ता था। खासकर आपात स्थिति में छोटे बच्चों को दूर के अस्पतालों तक ले जाना अभिभावकों के लिए परेशानी का कारण बनता था। कई बार मजबूरी में अभिभावकों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था जिससे इलाज पर हजारों रुपये खर्च हो जाते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह 8 से 10 नवजात होते थे रेफर
अस्पताल में डिलीवरी के बाद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण हर माह करीब आठ से दस नवजात शिशुओं को रेफर किया जाता है। इसके अलावा ओपीडी में बुखार, संक्रमण, कुपोषण, सांस संबंधी बीमारियों और अन्य सामान्य व गंभीर समस्याओं से पीड़ित बच्चे पहुंचते हैं। बाल रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता के बाद नवजातों की नियमित जांच, टीकाकरण संबंधी सलाह और बच्चों की बीमारियों का उपचार अस्पताल में ही मिल सकेगा।
मुख्यालय स्तर पर पूरी हो रही प्रक्रिया
अस्पताल प्रशासन के अनुसार अनुबंध आधार पर बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नियुक्ति पूरी होने के बाद क्षेत्र के बच्चों और उनके अभिभावकों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इससे न केवल मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा, बल्कि उन्हें दूर के अस्पतालों की दौड़ और अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिलेगी।

-----------------
नागरिक अस्पताल में अनुबंध आधार पर बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए मुख्यालय स्तर पर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही क्षेत्र के मरीजों को बाल रोग विशेषज्ञ की सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।

-डॉ. संजय छिक्कारा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed