{"_id":"69f21e9d1c6e2105720299a7","slug":"action-taken-bjp-expels-8-rebels-from-the-party-for-six-years-sonipat-news-c-197-1-snp1003-153219-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार्रवाई...भाजपा ने 8 बागियों को छह साल तक के लिए पार्टी से बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार्रवाई...भाजपा ने 8 बागियों को छह साल तक के लिए पार्टी से बाहर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम चुनाव में निर्दलीय नामांकन करने वाले आठ प्रत्याशियों पर भाजपा की ओर से पार्टी से निष्कासन की कार्रवाई की गई है। भाजपा ने 8 पदाधिकारियों को 6 साल के लिए निष्कासित किया है। भाजपा की ओर से आठ बागियों को निगम चुनाव में टिकट नहीं दिया तो उन्होंने निर्दलीय के रूप में नामांकन किया।
चुनाव चिह्न मिलने के अगले ही दिन भाजपा ने संगठन विरोधी गतिविधियों पर बागी पदाधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा ने आठ पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है जिन्होंने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर न केवल बागी तेवर दिखाए बल्कि अपनी ही पार्टी के प्रत्याशियों के सामने चुनाव लड़ने का फैसला किया।
जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक एकता से कोई समझौता नहीं करेगी। पार्टी के अनुसार कुछ पदाधिकारी संगठन के निर्देशों के विपरीत विभिन्न वार्डों से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतर गए थे। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई।
इन नेताओं पर गिरी गाज
कार्रवाई के तहत वार्ड 15 से चुनाव लड़ रहे पवन तनेजा, वार्ड-20 से किरण बाला, वार्ड-12 से तजेंद्र पाल तनेजा, वार्ड-8 से पुनीत राई, वार्ड-14 से मुकेश बत्रा और वार्ड-13 दीपक चावला के अलावा ब्रह्मजीत सिंह, जोगेंद्र प्रजापत को भी पार्टी के सभी पदों और जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है।
6 साल का निष्कासन, चुनाव पर भी रोक
पार्टी नेतृत्व ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। इस दौरान वह न तो किसी चुनाव में भाग ले सकेंगे और न ही पार्टी की गतिविधियों में शामिल हो पाएंगे। जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री ने कहा कि यह कदम पार्टी की नीतियों और मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने दोहराया कि संगठन के खिलाफ काम करने वालों के लिए भाजपा में कोई स्थान नहीं है।
Trending Videos