सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Committee Constituted to Investigate Illegal Liquor Vends Near KMP-KGP: DC

केएमपी-केजीपी के पास बने अवैध शराब के ठेकों की जांच के लिए कमेटी गठित : डीसी

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Committee Constituted to Investigate Illegal Liquor Vends Near KMP-KGP: DC
विज्ञापन
सोनीपत। केएमपी-केजीपी पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपायुक्त नेहा सिंह ने एसडीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। इसमें एक्साईज व पुलिस अधिकारी भी शामिल रहेंगे। उपायुक्त ने ये निर्देश बुधवार को लघु सचिवालय में सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी समिति की मासिक बैठक में दिए।
Trending Videos

गठित कमेटी केएमपी-केजीपी के साथ संचालित सभी शराब ठेकों का निरीक्षण करेगी व सुनिश्चित करेगी कि कोई भी ठेका बिना वैध अनुमति के संचालित न हो। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जांच प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नेशनल हाईवे व एक्सप्रेस वे पर हो रही अवैध पार्किंग की घटनाओं पर पुलिस विभाग को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें नियमित रूप से गश्त करें और जहां भी अवैध पार्किंग पाई जाए वहां तत्काल चालान एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने कहा कि सड़कों के दोनों ओर बने आरओडब्ल्यू पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों की तत्काल पहचान कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में उन्होंने शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ ठोस एवं प्रभावी कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उपायुक्त ने आने वाले मानसून सीजन के मद्देनजर सभी नालों व शहर से गुजरने वाली ड्रेनों की समय रहते सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूली वाहनों की लगातार चैकिंग करें और कमियां पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed