{"_id":"69f2028b8560cf02cb0c1368","slug":"mla-distributes-checks-to-eight-cow-shelters-sonipat-news-c-197-1-snp1007-153201-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 8 गोशालाओं को 1.57 करोड़ की सहायता, विधायक ने बांटे चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 8 गोशालाओं को 1.57 करोड़ की सहायता, विधायक ने बांटे चेक
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Apr 2026 03:35 AM IST
विज्ञापन
गन्नौश्र में आयोजित कार्यक्रम में गोशाला समितियों के प्रतिनिधियों को चेक वितरित करते विधायक दे
विज्ञापन
गन्नौर। हलके की 8 गोशालाओं को विधायक देवेंद्र कादियान ने बुधवार को 1.57 करोड़ रुपये की राशि के चेक वितरित किए। यह कार्यक्रम उनके निजी कार्यालय में आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न गोशाला समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गो संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इस तरह की आर्थिक सहायता से न केवल गोशालाओं को मजबूती मिलती है बल्कि समाज में सेवा और संरक्षण की भावना भी सुदृढ़ होती है।
इन गोशालाओं को दिए चेक
कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण प्रणामी गोशाला सेवा समिति, गढ़ी केसरी को 28.22 लाख, श्री गोशाला गन्नौर मंडी को 43.29 लाख, श्री श्री 108 बाबा मोहनदास गोशाला, शाहपुर तगा को 20.61 लाख, राजपुर गोशाला सेवा समिति को 4.32 लाख, श्री गोरक्षिणी सनातन धर्म सभा गोशाला, गढ़ी झंझारा को 26.64 लाख, सांदल कलां स्थित श्री राधा कृष्ण गोपाल आदर्श गोशाला को 9.77 लाख, भगत करतार सिंह गोशाला एवं धर्मार्थ समिति, सनपेड़ा को 3.92 लाख व वर्धमान बाबा जुगतीनाथ युवक गोशाला, खेड़ी गुर्जर को 14.72 लाख रुपये के चेक वितरित किए। इसके अतिरिक्त शाहपुर तगा स्थित बाबा मोहनदास गोशाला में शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की गई।
Trending Videos