सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP's Manifesto: Claims to Chart a New Blueprint for Development

भाजपा का संकल्प पत्र : विकास का नया खाका खींचने का दावा

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Apr 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
BJP's Manifesto: Claims to Chart a New Blueprint for Development
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संकल्प पत्र में शहर के व्यापक और संतुलित विकास का दावा करते हुए आधारभूत ढांचे को केंद्र में रखा है। संकल्प पत्र में जल निकासी, सड़क व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए बड़े स्तर पर योजनाएं लाने की घोषणा की हैं।
Trending Videos


संकल्प पत्र में जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए लगभग 390 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक ड्रेनेज प्रणाली विकसित करने का दावा किया गया है। इसके साथ ही राठधाना और देवड़ू में नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने तथा जल आपूर्ति तंत्र को मजबूत करने की योजना भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने की बात कही गई है, जो निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने का दावा करता है।
लगभग 190 करोड़ रुपये से 50 किलोमीटर सडक़ों, फुटपाथों और हरित पट्टियों के विकास के जरिए यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की योजना प्रस्तुत की गई है।

यातायात दबाव को कम करने के लिए 80 करोड़ रुपये की लागत से बहुस्तरीय पार्किंग सुविधा विकसित करने का प्रस्ताव भी संकल्प पत्र का अहम हिस्सा है। इसके अलावा खेल और सामुदायिक ढांचे को बढ़ावा देने के तहत सेक्टर-4 स्टेडियम के विस्तार, आधुनिक खेल परिसर और 520 सीटों वाले सभागार के निर्माण का भी दावा किया गया है।

शहर के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए रेलवे लाइन नंबर-6 के आसपास करीब 30 करोड़ रुपये के विकास कार्य और विभिन्न पार्कों के नवीनीकरण की योजना सामने रखी गई है। सेक्टर-23 में आधुनिक औषधालय स्थापित कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का भी आश्वासन दिया गया है।

यह संकल्प पत्र केवल घोषणाओं का संकलन नहीं बल्कि सोनीपत के सुनियोजित और निरंतर विकास की स्पष्ट रूपरेखा है। पूर्व कार्यकाल में रखी गई नींव को अब गति देने का संकल्प है। हमारा उद्देश्य शहर को जलभराव, जाम और अव्यवस्था से मुक्त कर सुविधाजनक, स्वच्छ और आधुनिक स्वरूप प्रदान करना है।
- राजीव जैन, भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed