सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Of 30 April: Special session of UP Assembly today; Trump makes big claim on Iran; Rain brings relief

TOP News: यूपी विधानसभा का विशेष सत्र आज; ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा; बारिश ने भीषण गर्मी से दिलाई राहत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Thu, 30 Apr 2026 06:23 AM IST
विज्ञापन
Top News Of 30 April: Special session of UP Assembly today; Trump makes big claim on Iran; Rain brings relief
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 की तारीख में देश दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। आज यूपी विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिला आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा होगी। वहीं, ब्रिटिश किंग चार्ल्स तृतीय के अमेरिका दौरे के वक्त न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने कोहिनूर हीरे का मुद्दा उठाया है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से युद्धविराम के बीच बड़ा दावा किया है, उनका मानना है कि दुश्मनों की 82 फीसदी हथियार तबाह हो गए हैं। इधर, जम्मू में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे, इस ट्रेन की नियमित सेवाएं 2 मई से शुरू होंगी। वहीं, भारतीय सेना की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी किया गया है, इसमें भारतीय सेना ने ऑपरेशन के दौरान कई लक्ष्यों पर हमले के दृश्य दिखाते हुए एक नए इनडोर फुटेज की झलक जारी की है। देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक बार फिर से सोशल मीडिया को लेकर आमजन को आगाह किया है।देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos

Top News Of 30 April: Special session of UP Assembly today; Trump makes big claim on Iran; Rain brings relief
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

Lucknow: महिला आरक्षण पर यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र आज, हंगामे के आसार; सपा ने पारित किया अतिनिंदा प्रस्ताव

यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में महिला आरक्षण पर विशेष चर्चा होगी। समाजवादी पार्टी व कांग्रेस द्वारा लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने देने के विरोध में बृहस्पतिवार को आहूत विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित होगा, जिसमें भाजपा सरकार निंदा प्रस्ताव लेकर आएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Of 30 April: Special session of UP Assembly today; Trump makes big claim on Iran; Rain brings relief
किंग चार्ल्स तृतीय और जोहरान ममदानी - फोटो : ANI
भारत को 'कोहिनूर' लौटाएगा ब्रिटेन?: किंग चार्ल्स से न्यूयॉर्क के मेयर की अपील; ममदानी के बयान से चर्चाएं तेज

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने भारत और ब्रिटेन के बीच लंबे समय से चल रहे एक ऐतिहासिक विवाद को फिर से चर्चा में ला दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर उन्हें ब्रिटेन के राजा राजा चार्ल्स तृतीय से मिलने का मौका मिलता है, तो वे उनसे कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने की मांग करेंगे। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब मेयर ममदानी से पूछा गया कि वे राजा से क्या कहेंगे, तो उन्होंने बिना किसी औपचारिक बात के सीधे इस मुद्दे को उठाया। उनका कहना था कि कोहिनूर सिर्फ एक हीरा नहीं, बल्कि भारत के इतिहास, गौरव और ब्रिटिश शासन के दौरान हुए अन्याय का प्रतीक है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Of 30 April: Special session of UP Assembly today; Trump makes big claim on Iran; Rain brings relief
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी वेनेजुएला को धमकी - फोटो : ANI
US-Iran Conflict: ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा- दुश्मनों के 82% हथियार तबाह, अब गोलियों से गिर रहे ड्रोन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में नासा के सफल अंतरिक्ष मिशन, रूस-यूक्रेन युद्ध और दुश्मन देशों की सैन्य स्थिति को लेकर कई बड़े बयान दिए। उन्होंने इन मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखते हुए अमेरिकी ताकत और कूटनीति पर जोर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Of 30 April: Special session of UP Assembly today; Trump makes big claim on Iran; Rain brings relief
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : आईएनएस
Jammu: आज श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री वैष्णव, 2 मई से शुरू होंगी नियमित सेवाएं

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से विस्तारित श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन, जो पहले श्रीनगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलती थी, अब जम्मू तवी तक चलेगी, जिससे देश की सबसे आधुनिक ट्रेन सीधे जम्मू-कश्मीर के सबसे बड़े शहर और रेलवे केंद्र तक पहुंचेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Of 30 April: Special session of UP Assembly today; Trump makes big claim on Iran; Rain brings relief
ऑपरेशन सिंदूर - फोटो : ANI
22 मिनट, कई टारगेट तबाह: ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो आया सामने, भारतीय सेना का सख्त संदेश- दृढ़ संकल्प से जीत

भारतीय सेना ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' की बड़ी सफलता का दावा किया है। सेना के मुताबिक, इस ऑपरेशन ने महज 22 मिनट के भीतर आतंकियों की कमांड संरचना को पूरी तरह से हिला दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Of 30 April: Special session of UP Assembly today; Trump makes big claim on Iran; Rain brings relief
ईरान की अमेरिका को चेतावनी - फोटो : IANS
US-Iran Crisis: ईरान की अमेरिका को चेतावनी, 'समुद्री डकैती और गुंडागर्दी' पर जल्द होगी अनोखी सैन्य कार्रवाई

ईरान के सरकारी प्रेस टीवी ने बुधवार को बताया कि अमेरिका की ओर से ईरान के खिलाफ 'समुद्री नाकेबंदी' के रूप में जारी कथित 'समुद्री डकैती और गुंडागर्दी' को जल्द ही 'व्यावहारिक और अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई' का सामना करना पड़ेगा। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने एक बड़े सुरक्षा सूत्र के हवाले से बताया कि ईरान की सशस्त्र सेनाओं का कहना है कि 'धैर्य की भी एक सीमा होती है,' और अगर अमेरिका अपनी 'गैरकानूनी' समुद्री नाकेबंदी को होर्मुज स्ट्रेट में जारी रखता है तो उसे 'कड़ा जवाब' देना जरूरी होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Of 30 April: Special session of UP Assembly today; Trump makes big claim on Iran; Rain brings relief
1 - फोटो : amar ujala
पुलिस की पाठशाला: इंटरनेट पर तस्वीर-वीडियो एक बार कर दी अपलोड तो कभी नहीं होगी डिलीट, डाउनलोड भी करें ध्यान से

अगर आप फेमस होने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी निजी तस्वीर और वीडियो शेयर करते हैं, तो सावधान हो जाए। इंटरनेट की दुनिया में एक बार आपकी निजी जानकारी अपलोड हो गई तो वह कभी डिलीट नहीं हो पाएगी। चाहें आप कितने ही बड़े साइबर एक्सपर्ट क्यों न हो। यह बातें साइबर पुलिस ने बच्चों को बताईं। दरअसल, बुधवार को पूर्वी दिल्ली के मौसम विहार स्थित एसएलएस डीएवी पब्लिक स्कूल में अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

 

Top News Of 30 April: Special session of UP Assembly today; Trump makes big claim on Iran; Rain brings relief
किंग चार्ल्स III ने 9/11 मेमोरियल के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। - फोटो : @UKinUSA: X
King Charles In NY: 9/11 मेमोरियल पहुंचे किंग चार्ल्स-क्वीन कैमिला; आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

किंग चार्ल्स III और क्वीन कैमिला ने बुधवार को अपनी न्यूयॉर्क यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने सबसे पहले नेशनल 9/11 मेमोरियल का दौरा किया। यहां उन्होंने 2001 के आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले लोगों को याद किया और पुष्पचक्र अर्पित किए। यह शाही जोड़ा अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के मौके पर चार दिन की यात्रा पर है। साल 2010 में क्वीन एलिजाबेथ II के बाद यह किसी ब्रिटिश शासक की पहली न्यूयॉर्क यात्रा है।  यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Of 30 April: Special session of UP Assembly today; Trump makes big claim on Iran; Rain brings relief
डिप्टी सीएम शिवकुमार ने जाना पीड़ितों का हाल - फोटो : IANS
Karnataka: डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात; भारी बारिश के कारण ढही थी दीवार

बंगलूरू में बुधवार शाम भारी बारिश के दौरान शिवाजीनगर इलाके में स्थित एक अस्पताल की दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। मलबे की चपेट में आने से कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। फिलहाल घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इस बीच कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार रात बंगलूरू के बोवरिंग अस्पताल का दौरा किया। इस अस्पताल में दीवार हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने वहां पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस हादसे में कुल सात लोगों की मौत हुई है। मृतकों में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले चार लोग, केरल से आए दो पर्यटक और एक बच्चा शामिल है। इनमें से एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृतकों में चप्पल और कपड़ों के विक्रेता के साथ-साथ केरल से यात्रा पर आए लोग भी शामिल है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Of 30 April: Special session of UP Assembly today; Trump makes big claim on Iran; Rain brings relief
हैदराबाद ने मुंबई को हराया - फोटो : IANS
MI vs SRH: हैदराबाद ने हासिल किया आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा लक्ष्य, छठी हार के साथ मुंबई नौवें स्थान पर

सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने रेयान रिकेल्टन की शानदार शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.4 ओवर में ही 249 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।  यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Of 30 April: Special session of UP Assembly today; Trump makes big claim on Iran; Rain brings relief
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
Bhooth Bangla Box Office: वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’, जानें फिल्म के 13वें दिन की कमाई

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी करीब 16 साल बाद फिर से साथ लौटी है। जानिए फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed