सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates of 30 April: CM Devendra Fadnavis, Sanjay Raut, BJP, Shivsena UBT; Mumbai, Politics, Crime

Maharashtra: उद्धव ठाकरे नहीं लड़ेंगे MLC चुनाव; नियम तोड़ धर्म प्रचार कर रहे थे अमेरिकी पर्यटक, होंगे डिपोर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 30 Apr 2026 07:18 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates of 30 April: CM Devendra Fadnavis, Sanjay Raut, BJP, Shivsena UBT; Mumbai, Politics, Crime
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे नहीं लड़ेंगे विधान परिषद चुनाव
Trending Videos

मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए हो रहे चुनाव से पहले महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में खींचतान खुलकर सामने आ गई है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने स्वयं चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है और इस सीट पर विधान परिषद में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे को उम्मीदवार घोषित किया है। विधान परिषद की 9 सीटों सहित एक सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है जबकि नामांकन पत्र वापसी की तिथि 4 मई है। इसलिए उद्धव ठाकरे ने बुधवार को अपने उम्मीदवार की घोषणा की। अंबादास दानवे बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करेंगे। शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) ने शिवसेना (यूबीटी) का समर्थन किया है लेकिन, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि कांग्रेस भी इस चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस के इस रुख से विपक्षी गठबंधन के  भीतर मतभेद की चर्चा तेज हो गई है और असहमति खुलकर सामने आ रही है। 

पर्यटक बन ईसाई धर्म का प्रचार कर रहे थे 3 अमेरिकी, अब छोड़ेंगे देश
पुणे। भारत घूमने आए अमेरिका के तीन नागरिकों को पर्यटक वीजा की शर्तों के उल्लंघन पर भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया गया है। इन तीनों पर पुणे में ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करने का आरोप है, जो पर्यटक वीजा के नियमों के विरुद्ध है। अधिकारियों ने बताया कि ये तीनों 19 से 21 अप्रैल के बीच पर्यटक वीजा पर भारत आए थे और धार्मिक प्रचार में जुटे थे। मामले का पता तब चला जब इन तीनों ने एक कैब चालक को अंग्रेजी, हिंदी और मराठी भाषा में छपे पर्चे दिए और धार्मिक विचारों से उसे प्रभावित करने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की भारी मशीन गिरने से पुलिस कांस्टेबल की मौत
मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां सायन-पनवेल हाईवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की एक भारी पाइलिंग मशीन (पिलर बनाने वाली मशीन) अचानक गिर गई। इस हादसे की चपेट में आने से पुलिस कांस्टेबल संतोष गोपाल चह्वाण की मौत हो गई। संतोष नेहरू नगर थाने में तैनात थे और मंगलवार रात अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि मशीन को कमजोर जमीन पर रखा गया था, जिस वजह से वह असंतुलित होकर गिर गई।

हादसे के बाद पूर्वी उपनगरों और ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर घंटों तक भारी ट्रैफिक जाम लगा रहा। मानखुर्द पुलिस ने ठेकेदार की लापरवाही को देखते हुए मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या साइट पर सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था। मुंबई में निर्माण कार्यों के दौरान हादसों का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले अप्रैल में बीकेसी में मेट्रो निर्माण के दौरान क्रेन गिर गई थी। वहीं फरवरी में मुलुंड में मेट्रो का गर्डर गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed