Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Agency fails to repair road after laying pipeline; leaks at multiple locations lead to waterlogging

Sonipat News: पाइपलाइन दबाकर सड़क की मरम्मत करना भूली एजेंसी, जगह-जगह लीकेज से जलभराव

Sun, 08 Nov 2026 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Agency fails to repair road after laying pipeline; leaks at multiple locations lead to waterlogging
फोटो : सोनीपत के गढ़ी केसरी, गन्नौर में उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद
गन्नौर। गढ़ी केसरी गांव में पेयजल लाइन दबाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं करने और जगह-जगह लीकेज होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। करीब एक महीना पाइपलाइन दबाने के लिए उखाड़ी गई सड़क को ठीक नहीं किया गया, वहीं लीकेज के कारण सड़क पर पानी भरा रहता है। सड़क पर बने गड्ढों और जलभराव के चलते राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित एजेंसी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सड़क की मरम्मत करवाने और लीकेज ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीण पार्षद अंकित त्यागी, संदीप त्यागी, नितिन, रामबीर ने बताया कि गांव में पीने के पानी की पाइपलाइन दबाने के लिए सड़क की खोदाई की गई थी। पाइप लाइन दबे करीब एक महीना हो गया, लेकिन काम पूरा होने के बाद सड़क को पहले की तरह दुरुस्त नहीं किया गया। इसके चलते सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। वहीं, पाइपलाइन में कई जगह लीकेज होने से पानी सड़क पर भर रहा है। सड़क खराब होने कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से दिक्कत उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

------
परेशानी लोगों की जुबानी
सड़क की स्थिति खराब होने से परेशानी गढ़ी केसरी के साथ राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। पाइपलाइन दबाने के बाद सड़क को उखाड़कर छोड़ दिया गया है। एजेंसी को जल्द सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद अंकित त्यागी

- लाइन लीकेज से सड़क पर पानी भरा रहता है। पाइपलाइन में कई जगह लीकेज होने के कारण सड़क पर पानी जमा रहता है। इससे लोगों को निकलने में दिक्कत होती है। विभाग को लीकेज ठीक करवाने के साथ जलभराव की समस्या का भी समाधान करवाना चाहिए।
संदीप त्यागी, ग्रामीण

सड़क पर बने गड्ढों और पानी के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से हादसा होने का खतरा बना रहता है। विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना सड़क ठीक करवानी चाहिए।

इंद्र शर्मा, ग्रामीण

पाइपलाइन दबाने का काम पूरा होने के बाद सड़क को ठीक करवाना एजेंसी की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं की गई। लीकेज के कारण पानी भी व्यर्थ बह रहा है। विभाग को एजेंसी से जल्द काम पूरा करवाना चाहिए।



साहिल, ग्रामीण

एक माह बीत जाने के बाद भी कोई समाधान नही हो रहा। विभाग को एजेंसी के खिलाफ करवाई कर समाधान करना चाहिए, अगर जल्द समाधान नही हुआ तो ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

नितिन कौशिक, ग्रामीण

----



संबंधित एजेंसी को लीकेज ठीक करने और सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत जल्द करवाई जाएगी। एजेंसी ने सभी लीकेज और गड्ढों को ठीक नहीं किया तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।


बसंत कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग

फोटो : सोनीपत के गढ़ी केसरी, गन्नौर में उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद

फोटो : सोनीपत के गढ़ी केसरी, गन्नौर में उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद

फोटो : सोनीपत के गढ़ी केसरी, गन्नौर में उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद

फोटो : सोनीपत के गढ़ी केसरी, गन्नौर में उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद

फोटो : सोनीपत के गढ़ी केसरी, गन्नौर में उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद

फोटो : सोनीपत के गढ़ी केसरी, गन्नौर में उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद

फोटो : सोनीपत के गढ़ी केसरी, गन्नौर में उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद

फोटो : सोनीपत के गढ़ी केसरी, गन्नौर में उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद

फोटो : सोनीपत के गढ़ी केसरी, गन्नौर में उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद

फोटो : सोनीपत के गढ़ी केसरी, गन्नौर में उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed