सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Basant and Bharti won the Yoga Marathon

Sonipat News: योग मैराथन में बसंत और भारती ने मारी बाजी

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Jun 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Basant and Bharti won the Yoga Marathon
फोटो :: सोनीपत में आयोजित योग मैराथन के विजेता को सम्मानित करते विधायक निखिल मदान। स्रोत सूचना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन और आयुष विभाग की ओर से सोमवार को जिलास्तरीय योग मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों ने भाग लिया।
लघु सचिवालय से शुरू हुई मैराथन में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने के लिए मिला। विजेताओं को विधायक निखिल मदान ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। मैराथन में 40 वर्ष तक के पुरुष वर्ग में बसंत ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनुज दूसरे और अश्वनी तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में भारती ने पहला, अंशिका ने दूसरा और गुंजन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 40 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष वर्ग में अमित प्रथम, दयानंद द्वितीय और जसबीर खत्री तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्रोमिला आंतिल ने पहला तथा मंजीत ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

मैराथन लघु सचिवालय से शुरू होकर हैबिटेट क्लब रोड, महलाना रोड, तिरंगा चौक और छोटूराम चौक से होते हुए पुन: लघु सचिवालय पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ दौड़ लगाते हुए योग, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि योग और खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतर स्वास्थ्य का विकास करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ खेल एवं योग गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डीसीपी नरेंद्र कादियान, एसडीएम सुभाष चंद्र, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राम अवतार, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, आयुष विभाग के योग कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. संजय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


हैबिटेट क्लब रोड पर दूषित पानी से होकर गुजरे प्रतिभागी

योग, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के लिए आयोजित जिलास्तरीय योग मैराथन के दौरान हैबिटेट क्लब रोड पर सीवर का दूषित पानी सड़क पर बहता नजर आया जिससे प्रतिभागियों को दूषित पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। स्थिति ऐसी रही कि मैराथन में शामिल विधायक निखिल मदान को भी दूषित पानी से होकर निकलना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान जब इस समस्या को लेकर सवाल उठे तो विधायक ने कहा कि कुछ खामियां रह जाती हैं। संबंधित समस्या को जल्द दूर कर दिया जाएगा। भविष्य में ऐसी स्थिति नहीं आने दी जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हैबिटेट क्लब रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या लंबे समय से बनी हुई है।

फोटो :: सोनीपत में आयोजित योग मैराथन के विजेता को सम्मानित करते विधायक निखिल मदान। स्रोत सूचना

फोटो :: सोनीपत में आयोजित योग मैराथन के विजेता को सम्मानित करते विधायक निखिल मदान। स्रोत सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed