{"_id":"6a33e693b28844d4730c8a79","slug":"approval-sought-to-increase-auto-and-e-rickshaw-fares-by-five-rupees-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155640-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ऑटो और ई रिक्शा का किराया पांच रुपये बढ़ाने की मांगी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ऑटो और ई रिक्शा का किराया पांच रुपये बढ़ाने की मांगी मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 19 Jun 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत लघु सचिवालय में किराया बढ़ोतरी की मांग को लेकर पहुंचे ऑटो व ई-रिक्शा चालक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। ऑटो और ई-रिक्शा का किराया शहर के अंदर पांच रुपये बढ़ाने की मंजूरी देने की मांग को लेकर ऑटो व ई-रिक्शा चालक वीरवार को लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त कार्यालय में डीसी के पीए को अपना मांगपत्र सौंपा। इस पर उन्हें बैठक के लिए 22 जून को बुलाया है।
बैठक के दौरान ऑटो व ई-रिक्शा किराये में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया जा सकता है। ऑटो व ई-रिक्शा चालकों का कहना था कि महंगाई और ईंधन की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हो चुकी है। वर्तमान में शहर के अंदर प्रति यात्री 15 रुपये किराया लिया जा रहा है।
यह किराया छह साल से जारी है। पेट्रोल, डीजल व सीएनजी के दामाें में काफी बढ़ोतरी हो चुकी है लेकिन छह साल से किराये में कोई संशोधन नहीं किया गया है।
इतनी महंगाई के बीच किराया कम होने से वह परिवार का पोषण नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही ऑटो व ई-रिक्शा की किस्त भरने में परेशानी हो रही है।
ऑटो रिक्शा चालक यूनियन के प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि सोनीपत को छोड़ अन्य शहरों में यात्रियों से केवल 20 रुपये किराया ही लिया जा रहा है, जबकि सोनीपत शहर में 15 रुपये किराया लिया जा रहा है। उ
विज्ञापन
नकी प्रशासन से मांग है कि शहर के अंदर ऑटो व ई-रिक्शा का किराये में प्रति यात्री पांच रुपये बढ़ोतरी की जाए। इससे चालकों व उनके परिवार वालों को भी राहत मिल सकेगी। इस दौरान पवन, कृष्ण, राकेश, सन्नी, नरेश , मनोज, राजपाल, राहुल, ईश्वर, पंकज, गोविंद समेत अन्य चालक मौजूद रहे।