सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP paid homage to the martyrs by taking out Tiranga Yatra

Sonipat News: भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को किया नमन

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Mar 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
BJP paid homage to the martyrs by taking out Tiranga Yatra
फोटो : सोनीपत के गांव मुरथल में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। शहीदी दिवस पर गांव मुरथल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका शुभांरभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व राई विधायक कृष्णा गहलावत ने किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाए गए। यात्रा ताजपुर-मिमारपुर मार्ग से होती हुई कली बाबा की कुटिया पर संपन्न हुई।
विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि शहीदों के बलिदान की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र और सुरक्षित जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने मुरथल गांव के शहीद हवलदार हवा सिंह, शहीद सिपाही सतीश कुमार और शहीद जोगिंदर सिंह को नमन करते हुए कहा कि इन वीरों का बलिदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
इसी तरह विधायक निखिल मदान ने सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित बाइक तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा शहर के रोहतक रोड पर नई अनाज मंडी से शुरू होकर आईटीआई चौक, महाराणा प्रताप चौक, सेक्टर-14, गांधी चौक, गीता भवन चौक, ककरोई चौक से होते हुए तिरंगा चौक पर समाप्त हुई।
इस दौरान अंकित मुरथल, प्रमोद, मोहित सैनी मलिकपुर, अनिल, नंदू, सुरजीत वाल्मीकि, रमेश सरपंच मेहंदीपुर, बंटी, दीपक, नीरज, प्रदीप, राजपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed