{"_id":"69cc223b1f89c43d5705eff4","slug":"entrepreneurs-kept-wandering-to-transfer-money-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151696-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पैसे ट्रांसफर कराने के लिए भटकते रहे उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पैसे ट्रांसफर कराने के लिए भटकते रहे उद्यमी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बैंकों की तरफ से क्लोजिंग के चलते उद्यमियों को बैंकिंग संबंधी कामकाज को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंकों ने उनके पैसों को दूसरे खाते में ट्रांसफर नहीं किए जिससे उन्हें माल का लेन-देन करने और ऑर्डर तक लेने में दिक्कत आई। राई क्षेत्र के उद्यमियों का कहना है कि बैंकों में इसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
राई के उद्यमी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दो दिन से बैंकों में लेन-देन में परेशानी आ रही है। सोमवार से तो उन्होंने खातों से पैसा ट्रांसफर करना ही बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि उनका खाता यस बैंक में है। उन्हें अपने किसी पार्टी को पेमेंट देना था लेकिन यस बैंक की राई शाखा में सर्वर डाउन की पर्ची चिपका कर किसी की भी राशि ट्रांसफर नहीं की जा रही है।
बैंक से जब उन्होंने संपर्क किया तो उन्हें कभी कुंडली शाखा तो कभी दिल्ली जाने की बात कही गई। जब वे दूसरी शाखाओं में गए तो उन्हें बताया कि उनकी ही ब्रांच से मनी ट्रांसफर होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी उद्यमियों के साथ यही हो रहा है।
भूपेंद्र का कहना है कि ये बैंक वालों की लापरवाही है। वे जान-बूझकर राशि ट्रांसफर नहीं कर रहे ताकि 31 मार्च की क्लोजिंग में उनकी शाखा में ज्यादा अमाउंट दिखे लेकिन बैंक के इस रवैये के कारण उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
वे जिससे कच्चा माल मंगाते हैं, ट्रांसपोर्टर, ठेकेदार आदि को समय पर पैसा नहीं दे पा रहे हैं जिससे उनकी साख खराब होती है। उन्होंने इस तरह के काम करने वाले बैंक की शाखाओं पर कार्रवाई करने की मांग की है। दूसरी ओर जब इस संबंध में यस बैंक के राई शाखा प्रबंधक, यस बैंक के जिला प्रबंधक आदि से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।
Trending Videos