{"_id":"6a73a2dcba376c18d80085f3","slug":"bridge-worth-375-crore-road-surface-peels-off-in-first-rain-questions-raised-over-construction-quality-sonipat-news-c-197-1-snp1003-158243-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पौने चार करोड़ का पुल, पहली बारिश में उधड़ी सडक़<bha>;<\/bha> निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पौने चार करोड़ का पुल, पहली बारिश में उधड़ी सडक़<bha>;</bha> निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव थाना कलां व थाना खुर्द के बीच ड्रेन नंबर आठ पर बने पुल पर बनाई गई बिटुमिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। थाना कलां और थाना खुर्द के बीच ड्रेन नंबर-8 पर बने पुल की सड़क पहली ही हल्की बारिश में उखड़ गई। करीब पौने चार करोड़ रुपये की लागत से बने पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
थाना कलां और थाना खुर्द के बीच ड्रेन नंबर-8 पर हाल ही में पुल का निर्माण कराया गया है। इसके साथ संपर्क मार्ग भी बनाया गया। पहली ही हल्की बारिश के बाद सड़क से डामर की परत उखड़ गई। कई स्थानों पर गड्ढे बन गए। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण सतबीर, कर्मजीत, सुनील, जोगिंद्र सिंह और धर्म ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क पहली बारिश नहीं झेल सकी। उनका कहना है कि इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होते हैं। सड़क की ऊपरी परत से बजरी निकलने लगी है। इससे वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि यदि निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार हुआ होता तो सड़क की यह स्थिति नहीं होती। उन्होंने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने की मांग की। साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग उठाई। यह मार्ग आसपास के कई गांवों को जोड़ता है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क पर बने गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
वर्जन
हाल ही में पुल का निर्माण कार्य हुआ है ताजा बनाई गई सड़क के दौरान ही बारिश होने से तारकोल पकड़ नहीं बना पाया। इससे बजरी निकल गई। सड़क की मरम्मत का काम बेहतर तरीके से कराया जाएगा और इसकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।
जगदीप दलाल, एसडीओ, सिंचाई विभाग