{"_id":"6980c6dcd2ea686b9b0c3327","slug":"camps-will-be-set-up-again-from-today-to-regularize-sewer-and-water-connections-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149080-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीवर-पानी कनेक्शन वैध कराने के लिए आज से फिर लगेंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीवर-पानी कनेक्शन वैध कराने के लिए आज से फिर लगेंगे शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 02 Feb 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र के प्रॉपर्टी मालिकों की सुविधा के लिए सीवर-पानी के घरेलू कनेक्शन वैध कराने को शिविर का विस्तार किया जा रहा है। यह शिविर 3 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक अलग-अलग वार्डों में लगाए जाएंगे। सीवर-पानी के कनेक्शन वैध कराने के लिए 1550 रुपये फीस तय रखी है।
पिछले सप्ताह 28 से 31 जनवरी तक लगाए गए शिविर के दौरान कनेक्शन के लिए 600 आवेदन आ चुके हैं। नगर निगम के अनुसार क्षेत्र में 51,433 कनेक्शन हैं। इनमें 18,177 पेयजल कनेक्शन और 5204 सीवर कनेक्शन हैं। साथ ही 28052 प्रॉपर्टी मालिक ऐसे में जिन्होंने सीवर व पानी के कनेक्शन ले रखे हैं।
निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि निगम क्षेत्र में 70 हजार पानी व सीवर के अवैध कनेक्शन हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो लोग इन शिविरों में अपने अवैध कनेक्शन को वैध नहीं कराएंगे उनके कनेक्शन शिविर समापन के बाद काटना शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में अपने अवैध कनेक्शन को वैध कराने वाले नागरिकों को कई तरह की औपचारिकताओं से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि नगर निगम की इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं।
--
इन स्थानों पर लगाए जाएंगे शिविर
तिथि निर्धारित स्थान
3 फरवरी बाबा धाम के पीछे कम्युनिटी सेंटर
4 फरवरी पंचायत भवन, गढ़ शहजानपुर
5 फरवरी कम्युनिटी सेंटर, रायपुर
6 फरवरी कम्युनिटी सेंटर, राई
7 फरवरी सीएफसी, चौपाल राठधना
9 फरवरी गोसाईं धर्मशाला, सिक्का काॅलोनी
10 फरवरी अद्दू बिरादरी धर्मशाला, वार्ड-11
11 फरवरी पेयजल आपूर्ति कार्यालय, मॉडल टाउन
12 फरवरी सैनी चौपाल, वार्ड नंबर 13
-- -- --
कनेक्शन वैध कराने के लिए ये दस्तावेज जरूरी
- आधार कार्ड की प्रति
- घर की रजिस्ट्री
- प्रॉपर्टी आईडी बिल
- एक पासपोर्ट साइज फोटो
- पानी का मीटर (जीएसटी बिल सहित)
- पानी के मीटर की फोटो
-- -
कनेक्शन वैध करने के लिए यह फीस लगेगी
- पानी कनेक्शन के लिए 1050 रुपये
- सीवर कनेक्शन के लिए 500 रुपये
Trending Videos