{"_id":"6981883dcd281faf480f8ebd","slug":"bikram-majithia-released-from-nabha-jail-today-bail-by-supreme-court-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाभा जेल से बाहर आए बिक्रम मजीठिया: रिहा होते ही AAP पर बरसे; बोले- मुझे जेल में मरवाना चाहती थी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाभा जेल से बाहर आए बिक्रम मजीठिया: रिहा होते ही AAP पर बरसे; बोले- मुझे जेल में मरवाना चाहती थी सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 03 Feb 2026 03:02 PM IST
विज्ञापन
सार
विजिलेंस ब्यूरो ने पिछले साल 25 जून को बिक्रम मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया था। यह केस 540 करोड़ रुपये की ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। इस मामले में 22 अगस्त को मोहाली की अदालत में 40,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई थी।
नाभा जेल से बाहर आए बिक्रम मजीठिया।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया नाभा जेल से बाहर आ गए हैं। जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। मजीठिया के समर्थक जेल के बाहर डटे हुए हैं। जेल के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ भंगड़ा हो रहा है। मजीठिया करीब सात माह से नाभा जेल में बंद थे।
बाहर आने के बाद मजीठिया ने आप सरकार पर हमला बोला। मजीठिया ने आरोप लगाया कि आप सरकार मूसेवाला की तरह मुझे मरवा सकती है लेकिन मजीठिया न झुकेगा, न रूकेगा। मैं पंजाब की बात करता रहूंगा। उन्होंने विपक्ष के नेताओं का धन्यवाद किया। मजीठिया ने कहा कि सरकार ने उनकी पत्नी को बहुत परेशान किया।
मजीठिया में कहा कि सरकार चाहती थी कि वह जेल से जिंदा बाहर ना आएं लेकिन पंजाब के सभी लोगों की दुआओं का असर है कि वह पूरी चढ़दी कला में हैं। साथ ही वह ऐलान करना चाहते हैं कि वह सरकार से नहीं डरते हैं और आगे भी इसी तरह से पंजाब के किसानों, मजदूरों लोगों और नौजवानों की आवाज बनकर सरकार के खिलाफ झंडा बुलंद करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। अगर कोई इस पर सवाल उठता है तो उस पर झूठे केस डालकर जेल में डाल दिया जाता है।
Trending Videos