सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Bikram Majithia did not come out of Nabha jail even after being granted bail

Punjab: जमानत मिलने के बाद भी नाभा जेल से बाहर नहीं आए मजीठिया, समर्थक लौटे निराश, कब होगी रिहाई?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 02 Feb 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार

शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और यूथ अकाली दल के प्रेसिडेंट बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। उच्चतम न्यायालय ने मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में जमानत दे दी है।

Bikram Majithia did not come out of Nabha jail even after being granted bail
नाभा जेल के बाहर जुटे मजीठिया के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद सोमवार को नाभा जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया जेल से बाहर नहीं आ सके। इसका कारण जमानत आदेश की प्रति का जेल प्रशासन तक न पहुंचना बताया जा रहा है। मजीठिया की रिहाई की उम्मीद में जेल के बाहर जुटे अकाली दल के कार्यकर्ता और समर्थक देर शाम निराश होकर वापस लौट गए।

Trending Videos


जमानत की खबर सामने आते ही बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता और मजीठिया समर्थक नाभा जेल के बाहर एकत्र हो गए। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और वे लगातार मजीठिया के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। इस दौरान नाभा हलका इंचार्ज मक्खन सिंह लालका भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। समर्थकों ने आरोप लगाया कि मौजूदा पंजाब सरकार ने राजनीतिक बदले की भावना से मजीठिया को झूठे मामले में फंसाया है। उनका कहना था कि अकाली दल को शुरू से ही देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा था और अब सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने से यह विश्वास और मजबूत हुआ है। कार्यकर्ताओं ने इसे सच और न्याय की जीत करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद जब यह स्पष्ट हुआ कि जमानत आदेश की औपचारिक प्रति जेल प्रशासन तक नहीं पहुंची है और फिलहाल रिहाई संभव नहीं है तो समर्थकों में मायूसी छा गई। अंततः सभी कार्यकर्ता और समर्थक निराश होकर लौट गए। जेल प्रशासन के अनुसार, आदेश की प्रति मिलते ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मजीठिया के खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे- गुरिंदर सिंह ढिल्लों
राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे हैं। वह सोमवार को मजीठिया से मुलाकात करने के लिए नाभा जेल पहुंचे थे। डेरा ब्यास प्रमुख ने करीब आधे घंटे जेल में मजीठिया से मुलाकात की। इसके बाद बाहर निकलने पर मीडिया से डेरा प्रमुख ने कहा कि मजीठिया मेरे दोस्त हैं, इसी नाते वह उनसे मुलाकात के लिए जेल आए हैं। जेल के अंदर मजीठिया खुश हैं। पूरी तरह से चड़दी कलां में हैं। एक सवाल के जवाब में डेरा प्रमुख ने कहा कि मजीठिया के खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed