फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Political uproar over congress mp Dharamvir Gandhi post AAP seeks response

'कर का पैसा धार्मिक यात्राओं पर न लगे': धर्मवीर गांधी की पोस्ट पर सियासी बवाल, आप ने कांग्रेस से मांगा जवाब

Tue, 25 Aug 2026 10:31 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला Published by: Nivedita Updated Tue, 25 Aug 2026 10:31 AM IST
सार

सांसद धर्मवीर गांधी ने अपने पोस्ट में कर का पैसा बुनियादी ढांचे में लगने की बात कही थी। धार्मिक यात्राओं पर सवाल उठाने से नाराज आप ने कांग्रेस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Political uproar over congress mp Dharamvir Gandhi post AAP seeks response
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ डॉ. धर्मवीर गांधी। - फोटो : twitter @RajaBrar_INC

विस्तार

कांग्रेस सांसद धर्मवीर गांधी के एक पोस्ट पर पंजाब में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। गांधी ने पंजाब सरकार की विभिन्न योजनाओं, विशेषकर धार्मिक कार्यक्रमों पर सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी ने उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा था कि कर का पैसा इलाज, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी ढांचे में लगना चाहिए, न कि धार्मिक यात्राओं पर। आप ने कांग्रेस से गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि सरकार पैसे का गलत इस्तेमाल नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि यह पैसा लोगों के हित में उपयोग किया जा रहा है। चीमा ने कांग्रेस के विरोध को उनकी खराब सोच का परिणाम बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत बचा रही है। नई पीढ़ी को गुरुओं और संतों की शिक्षाओं से जोड़ा जा रहा है। तीर्थ यात्रा से बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं की इच्छाएं पूरी हो रही हैं। चीमा ने कांग्रेस नेताओं से ऐसी पहलों की सराहना करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक कार्यक्रमों पर विवाद 
आप पंजाब के महासचिव दीपक बाली ने गांधी के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों को आडंबर कहना दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बाली ने कहा कि इससे करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। ऐसे कार्यक्रम पंजाब की महान आध्यात्मिक और कल्चरल विरासत के सम्मान में होते हैं। यह धार्मिक हस्तियों के विचारों और शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाते हैं।


कांग्रेस पर आरोप  
बाली ने गांधी के बयानों पर कांग्रेस नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी पंजाब को धार्मिक आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है। बाली ने कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा की भी आलोचना की। हुड्डा ने सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed