फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Fog alert in Punjab temperature drops to 0.4 degrees Bathinda coldest at 6.2 degrees

पंजाब में कोहरे का अलर्ट: न्यूनतम पारा 0.4 डिग्री, 6.2 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे ठंडा; आगे कैसा रहेगा माैसम

Tue, 03 Feb 2026 07:54 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 07:54 AM IST
सार

मौसम विभाग ने मंगलवार को पंजाब के कई हिस्सों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। भविष्यवाणी के अनुसार आने वाले पांच दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन
Fog alert in Punjab temperature drops to 0.4 degrees Bathinda coldest at 6.2 degrees
पंजाब में घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

पंजाब में कोहरे का सितम जारी है। सोमवार को भी कोहरे ने आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं। मौसम विभाग के अनुसार पटियाला में दृश्यता केवल 40 मीटर तक रह गई, हलवारा और बठिंडा में 50 मीटर से कम, जबकि फरीदकोट में दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई। 
विज्ञापन


प्रदेश का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री गिरकर बठिंडा में 6.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को पंजाब के कई हिस्सों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। भविष्यवाणी के अनुसार आने वाले पांच दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान अमृतसर 7.4, लुधियाना 8.4, पटियाला 9.4, पठानकोट 7.2, गुरदासपुर 9.0, एसबीएस नगर 9.5, फिरोजपुर 7.3, होशियारपुर 8.3 और रूपनगर 9.2 डिग्री रहा। राज्य के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि हुई, जो सामान्य के करीब है। अधिकतम पारा रूपनगर में 22.7 डिग्री, पटियाला और पठानकोट में 21.4 डिग्री, लुधियाना 21.2, बठिंडा और एसबीएस नगर 21.0, अमृतसर 19.1, फिरोजपुर 19.7 और होशियारपुर 20.0 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के कारण सुबह और देर रात वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed