{"_id":"6a868f2777fb6df4ff089415","slug":"woman-shot-dead-in-patiala-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में सनसनीखेज वारदात: पहले महिला को बेसबॉल बैट से पीटा, फिर दो गोलियां मारीं; घात लगाए बैठे थे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियाला में सनसनीखेज वारदात: पहले महिला को बेसबॉल बैट से पीटा, फिर दो गोलियां मारीं; घात लगाए बैठे थे आरोपी
Thu, 20 Aug 2026 10:52 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: Nivedita
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:52 AM IST
सार
पातडां की सुंदर बस्ती की रहने वाली दिलप्रीत कौर बस से उतरकर घर की तरफ जा रही थी।
घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला में पातड़ां के पुराने बस स्टैंड के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने पहले एक महिला को बेसबॉल बैट से बेरहमी से पीटा। उसके बाद दो गोलियां मार कर उसकी हत्या कर दी। बुधवार रात हुई इस घटना से इलाके में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
मृतका की पहचान पातडां की सुंदर बस्ती निवासी दिलप्रीत कौर पत्नी गुरजंट सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दिलप्रीत कौर बस से उतरकर पैदल अपने घर की ओर जा रही थी।
इसी दौरान घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। वारदात के समय पास में मौजूद एक ऑटो चालक लखवीर सिंह भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही थाना पातड़ां के प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास की दुकानों व सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।
थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि इस वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पारिवारिक रंजिश और अन्य सभी संभावित पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि हमलावरों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और उन्हें कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।