Bihar News: PDS दुकान की आड़ में शराब का खेल! गोदाम से विदेशी शराब बरामद, कंटेनर समेत दो गिरफ्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकान की आड़ में चल रहे कथित शराब तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में सकरा थाना क्षेत्र में PDS दुकानदार के घर में बने गोदाम से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में सरकारी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान की आड़ में चल रहे कथित शराब तस्करी के नेटवर्क का उत्पाद विभाग ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में टीम ने पीडीएस दुकानदार के घर में बने गोदाम से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। वहीं, एक कंटेनर से भी अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की गई है। मामले में पीडीएस दुकानदार के पुत्र समेत कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग अब पूरे शराब तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटा है।
पीडीएस दुकानदार के घर में बने गोदाम से मिली शराब
उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पीडीएस दुकानदार अनीता देवी के घर पर छापेमारी की। टीम ने घर के अंदर बने दो कमरों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। जांच के शुरुआती दौर में सामने आया कि घर में बरामद शराब उसी खेप का हिस्सा थी, जिसे एक कंटेनर के जरिए लाया गया था। कार्रवाई के दौरान मौके से रविकर कुमार को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग की प्रारंभिक जांच में रविकर कुमार के शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की बात सामने आई है। बताया गया कि शराब को घर के अंदर गोदाम बनाकर छिपाकर रखा गया था।
बंगाल नंबर के कंटेनर से भी शराब की बड़ी खेप जब्त
इस पूरी कार्रवाई को लेकर जिला उत्पाद थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि विभाग को शराब की बड़ी खेप पहुंचाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए मनियारी थाना क्षेत्र के काजीइंडा टोल टैक्स के पास बंगाल नंबर के एक कंटेनर को पकड़ा। तलाशी के दौरान कंटेनर में रखी विदेशी शराब की खेप बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान कंटेनर चालक समोल गिरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, समोल गिरी पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा क्षेत्र का रहने वाला है।
सकरा में भी पीडीएस दुकान की आड़ में शराब बरामद
उत्पाद विभाग की कार्रवाई के दौरान सकरा थाना क्षेत्र में भी पीडीएस दुकान की आड़ में शराब की खेप छिपाकर रखने का मामला सामने आया। यहां पीडीएस दुकान संचालक के घर में बने गोदाम से शराब बरामद की गई। इस मामले में मौके से पीडीएस दुकानदार की पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम अब बरामद शराब की खेप के स्रोत, इसे पहुंचाने वाले लोगों और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।