फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   mobile holds key to newlywed womans mysterious death in gaya today bihar news

Bihar: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव; हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Thu, 20 Aug 2026 08:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 08:29 AM IST
सार

गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा गांव में 18 वर्षीय नवविवाहिता पुतुल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उसका शव गांव के बाहर बरगद के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर भी चर्चा है।

विज्ञापन
mobile holds key to newlywed womans mysterious death in gaya today bihar news
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा गांव में 18 वर्षीय नवविवाहिता पुतुल कुमारी की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के बाहर बरगद के पेड़ से उसका शव लटका मिला। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर भी चर्चाएं हैं। पुलिस ने फिलहाल हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को जांच में शामिल किया है। मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और आखिरी बातचीत के जरिए मौत से पहले की गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

बरगद के पेड़ से लटका मिला शव

मृतका की पहचान मनसा गांव निवासी सोनारिक मांझी की 18 वर्षीय बेटी पुतुल कुमारी के रूप में हुई है। बुधवार सुबह गांव के पास बरगद के पेड़ से उसका शव लटका मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र, अपर थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद और एसआई इमरान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

विज्ञापन

चार महीने पहले हुई थी शादी

ग्रामीणों के मुताबिक पुतुल कुमारी की शादी करीब चार महीने पहले जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव निवासी सिकंदर मांझी से हुई थी। शादी के बाद भी वह अक्सर अपने मायके आती-जाती थी। इसी बीच गांव में उसके एक युवक के साथ प्रेम संबंध होने की चर्चा भी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग से जुड़ी चर्चा को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामा ने लगाया हत्या कर शव लटकाने का आरोप

मृतका के मामा मिंटू मांझी ने पुतुल की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पड़ोस के कुछ लोगों ने उसकी हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। पुलिस ने परिजनों की ओर से लगाए गए इस आरोप को भी जांच के दायरे में रखा है। वहीं, घटनास्थल से गले में दुपट्टा मिलने के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस किसी एक निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी संभावनाओं की जांच कर रही है।

मोबाइल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने पुतुल का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अब उसके कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और मौत से पहले हुई बातचीत की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों और मृतका से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों को समझा जा सके। बताया जाता है कि शादी से पहले एक सड़क हादसे में पुतुल की मां की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार की कई जिम्मेदारियां भी पुतुल के ऊपर आ गई थीं।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वैज्ञानिक जांच और मोबाइल से मिलने वाली जानकारी के आधार पर ही यह साफ हो पाएगा कि पुतुल ने आत्महत्या की थी या फिर उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed