{"_id":"6a867a6ab4eaa4da3e009d97","slug":"youth-shot-and-injured-in-amritsar-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में युवक को मारी गोली: बर्थडे पर केक काटकर निकला था अमित, मामूली विवाद के बाद दो युवकों ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में युवक को मारी गोली: बर्थडे पर केक काटकर निकला था अमित, मामूली विवाद के बाद दो युवकों ने की फायरिंग
Thu, 20 Aug 2026 09:24 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Thu, 20 Aug 2026 09:24 AM IST
सार
अमित का जन्मदिन था और घर में केक काटने के बाद वह अपने साथियों के साथ बाहर खाने-पीने के लिए निकला था। करीब डेढ़ घंटे बाद अमित अपने साथियों के साथ एक्टिवा पर जा रहा था। इसी दौरान दो युवक एक्टिवा पर पीछे से पहुंचे और कथित तौर पर अमित पर फायरिंग कर दी। गोली उसके जबड़े के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के गेट हकीमा क्षेत्र के बी ब्लॉक में टी-प्वाइंट के पास बुधवार देर रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। गोली लगने से 21 वर्षीय युवक अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने दो युवकों नीतिश और गोश पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।
परिजनों के अनुसार, अमित का जन्मदिन था और घर में केक काटने के बाद वह अपने साथियों के साथ बाहर खाने-पीने के लिए निकला था। आरोप है कि कुछ समय पहले बच्चों के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसे लोगों ने मौके पर ही शांत करवा दिया था। करीब डेढ़ घंटे बाद अमित अपने साथियों के साथ एक्टिवा पर जा रहा था। इसी दौरान दो युवक एक्टिवा पर पीछे से पहुंचे और कथित तौर पर अमित पर फायरिंग कर दी। गोली उसके जबड़े के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसीपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक खोल बरामद किया है। घायल युवक के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें उसने दो युवकों के नाम बताए हैं। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही फायरिंग के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।