{"_id":"6a867a61e613de80b505b832","slug":"video-youth-shot-and-injured-in-amritsar-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में युवक को मारी गोली, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर के गेट हकीमा क्षेत्र के बी ब्लॉक में टी-प्वाइंट के पास बुधवार देर रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। गोली लगने से 21 वर्षीय युवक अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने दो युवकों नीतिश और गोश पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।
परिजनों के अनुसार, अमित का जन्मदिन था और घर में केक काटने के बाद वह अपने साथियों के साथ बाहर खाने-पीने के लिए निकला था। आरोप है कि कुछ समय पहले बच्चों के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसे लोगों ने मौके पर ही शांत करवा दिया था। करीब डेढ़ घंटे बाद अमित अपने साथियों के साथ एक्टिवा पर जा रहा था। इसी दौरान दो युवक एक्टिवा पर पीछे से पहुंचे और कथित तौर पर अमित पर फायरिंग कर दी। गोली उसके जबड़े के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसीपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक खोल बरामद किया है। घायल युवक के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें उसने दो युवकों के नाम बताए हैं। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही फायरिंग के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।