Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Ten individuals have been affected, including eight students from Government High School Daleke, a student from Sri Guru Arjan Dev Girls' School, and one non-student
{"_id":"6a7dc55c91b8df774d0b6901","slug":"video-ten-individuals-have-been-affected-including-eight-students-from-government-high-school-daleke-a-student-from-sri-guru-arjan-dev-girls-school-and-one-non-student-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"तरनातरन में तपती गर्मी में पीटी रिहर्सल के दौरान नौ छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करवाया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनातरन में तपती गर्मी में पीटी रिहर्सल के दौरान नौ छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करवाया गया भर्ती
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर चल रही रिहर्सल के दौरान बुधवार को तपती गर्मी में पीटी करते समय 10 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्रभावित लोगों में सरकारी हाई स्कूल डालेके की आठ छात्राएं, श्री गुरु अर्जुन देव कन्या स्कूल तरनतारन की एक छात्रा और एक गैर-छात्रा शामिल बताई जा रही है। सभी को तत्काल सिविल अस्पताल तरनतारन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पिछले कई दिनों से विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न प्रस्तुतियों और पीटी की रिहर्सल कराई जा रही है। बुधवार को भीषण गर्मी के बीच पीटी रिहर्सल के दौरान अचानक कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई और वे मैदान में गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद शिक्षकों और अन्य प्रबंधकों ने तुरंत स्थिति संभाली और प्रभावितों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
गर्मी में बच्चों से पीटी करवाने पर उठे सवाल
घटना के बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं। इतनी अधिक गर्मी में बच्चों से लंबे समय तक पीटी अथवा अन्य शारीरिक गतिविधियां करवाने से पहले पीने के पानी, छायादार स्थान, आराम और तत्काल चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है।
अभिभावकों का कहना है कि रिहर्सल के दौरान बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देने के लिए विशेष इंतजाम किए जाने चाहिए। साथ ही मैदान में किसी भी बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ने की स्थिति में तत्काल मेडिकल सहायता उपलब्ध रहनी चाहिए।
गैर-छात्रा के रिहर्सल में शामिल होने पर भी सवाल
मामले में एक गैर-छात्रा के रिहर्सल में शामिल होने की बात सामने आने के बाद एक अन्य सवाल भी खड़ा हो गया है। जिला स्तरीय सरकारी समारोह की रिहर्सल में कौन-कौन भाग ले सकता है और गैर-छात्रा को इसमें शामिल करने की अनुमति किस स्तर से दी गई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट किए जाने की जरूरत है।
यह भी जांच का विषय है कि गैर-छात्रा की रिहर्सल में भागीदारी के लिए किस अधिकारी या आयोजक की अनुमति थी तथा उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी। यदि इस संबंध में कोई निर्धारित नियम या विशेष अनुमति की व्यवस्था है तो उसकी पालना हुई या नहीं, इस पर भी प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।
रिहर्सल के प्रबंधों की समीक्षा की मांग
हालांकि सभी प्रभावितों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन घटना ने रिहर्सल के दौरान किए गए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जरूरत जरूर सामने ला दी है। अभिभावकों और लोगों की मांग है कि जिला प्रशासन घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए रिहर्सल के दौरान विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा करे।
अब मुख्य सवाल यही है कि क्या भीषण गर्मी में पीटी रिहर्सल करवाते समय बच्चों के लिए पर्याप्त पानी, छाया, आराम और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध थीं और क्या गैर-छात्रा को रिहर्सल में शामिल करने की अनुमति नियमों के अनुसार दी गई थी। इन सवालों पर जिला प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट किया जाना बाकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।