{"_id":"6a7d775974eeefa14904304f","slug":"video-video-kakara-ma-gaja-thashabhakata-ka-gaja-taraga-yatara-ma-umaugdha-janasalb-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: काकोरी में गूंजी देशभक्ति की गूंज, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: काकोरी में गूंजी देशभक्ति की गूंज, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
काकोरी के बाबू इंटर कॉलेज से बृहस्पतिवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। यात्रा में भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय मौर्य, मंडल अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। आयोजकों ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने की अपील की।विपक्ष की ओर से तिरंगा यात्रा को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यदि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश को जोड़ने और राष्ट्रीयता को मजबूत करने पर विपक्ष को आपत्ति है, तो भाजपा ऐसे आयोजन करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए समाज के हर वर्ग का एकजुट होना जरूरी है।यात्रा में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। महिला अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि महिलाओं को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की एकता और राष्ट्रभक्ति के प्रति महिलाओं को जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।काकोरी में निकली तिरंगा यात्रा ने बच्चों, युवाओं और महिलाओं को राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया। तिरंगे के साथ निकली यात्रा में गूंजते देशभक्ति के नारों ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के माहौल में सराबोर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।