{"_id":"6a7d764cbe9e9412300cc231","slug":"video-roadways-employees-in-sonipat-will-observe-a-state-wide-strike-on-september-5-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में रोडवेज कर्मचारी 5 सितंबर को करेंगे राज्यव्यापी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में रोडवेज कर्मचारी 5 सितंबर को करेंगे राज्यव्यापी हड़ताल
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने बुधवार को सोनीपत डिपो में दो घंटे प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महाप्रबंधक को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन का संचालन अनिल आंतिल ने किया।
मोर्चा नेताओं रामपत गोरड़, रविंद्र, राकेश दहिया, दिनेश, संदीप, प्रवीण, सोमबीर, संदीप मलिक, संजीव, नीरज, देवी लाल व मनजीत पहल सहित अन्य ने कहा कि 25 जुलाई को परिवहन मंत्री ने कर्मचारियों को 15 दिन के भीतर वार्ता के लिए बुलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी बैठक नहीं बुलाई गई। इससे कर्मचारियों में रोष है।
उन्होंने कहा कि रोडवेज में चालक, परिचालक, हेल्पर और मैकेनिकों के हजारों पद खाली हैं, जिन पर भर्ती की जाए। कर्मचारियों ने परिचालकों व चालकों का पे-ग्रेड बढ़ाने, जोखिम भत्ता देने, स्टैंड इंचार्ज के पद सृजित करने, 2016 में भर्ती चालकों को पक्का करने और 2018 के कर्मशाला कर्मचारियों को तकनीकी पदों पर पदोन्नति देने की मांग की।
इसके अलावा एचकेआरएन के माध्यम से लगे परिचालकों समेत सभी कर्मचारियों को पक्का करने, इलेक्ट्रिक बसों की ठेका व्यवस्था खत्म करने, अर्जित अवकाश का लाभ बहाल करने तथा कार्यालय सहायकों के पद बढ़ाकर लिपिकों को पदोन्नति देने की मांग उठाई गई।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगों का समाधान नहीं किया तो कर्मचारी 5 सितंबर को प्रदेशभर में राज्यव्यापी हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी आम जनता को परेशानी नहीं देना चाहते, लेकिन सरकार की वादा खिलाफी के कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना मजबूरी बन गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।