{"_id":"6a7cdcab21870d11ae0a9ef2","slug":"strengthen-unity-by-learning-from-the-tragedy-of-partition-agnihotri-sonipat-news-c-197-1-snp1018-158636-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाजन की त्रासदी से सीख लेकर एकता मजबूत करें: अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाजन की त्रासदी से सीख लेकर एकता मजबूत करें: अग्निहोत्री
विज्ञापन
स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा राई में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर व्याख्यान देते हरियाणा
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, राई में बुधवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विशेष व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने कहा कि 1947 के विभाजन में लाखों लोगों को घर, जमीन और आजीविका छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। हिंसा, परिवारों के बिछड़ने और अपनों को खोने की पीड़ा उस दौर की भयावहता को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि स्मृति दिवस केवल त्रासदी को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि इतिहास से सीख लेकर भविष्य में ऐसी मानवीय त्रासदी रोकने का संकल्प लेने का दिन है। यह शांति, मानवता, आपसी सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है।
कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि विभाजन का इतिहास देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता देने की प्रेरणा देता है। इस दौरान डॉ. संदीप कुमार, प्रो. योगेश चंदर, डॉ. जितेंद्र, डॉ. विवेक सहित शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।