फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Players from Kharkhoda won a total of 9 medals, including 4 golds, in Taekwondo.

Sonipat News: पीजी दाखिलों पर फिर लगा ब्रेक, 21 अगस्त तक बढ़ी पंजीकरण की तारीख

Thu, 13 Aug 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Players from Kharkhoda won a total of 9 medals, including 4 golds, in Taekwondo.
सोनीपत। कॉलेजों में पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 अगस्त से बढ़ाकर 21 अगस्त कर दी गई है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुछ पीजी पाठ्यक्रमों का अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने के कारण उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल बदल दिया है। नए शेड्यूल के अनुसार 23 अगस्त को पहली प्रोविजनल कटऑफ और 24 अगस्त को पहली फाइनल कटऑफ जारी होगी।
विज्ञापन

निदेशालय की ओर से मंगलवार शाम पीजी पाठ्यक्रमों की पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की गई थी लेकिन अंतिम सूची जारी होने से पहले ही प्रक्रिया रोक दी गई। अब पहली कटऑफ में चयनित विद्यार्थियों को 25 से 27 अगस्त तक फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुछ पीजी पाठ्यक्रमों का अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम लंबित है। इसके चलते एमए अंग्रेजी, एमए राजनीतिक विज्ञान, एमकॉम, एमएससी और पीजीडीसीए समेत कुछ पाठ्यक्रमों की दाखिला प्रक्रिया प्रभावित हुई है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पंजीकरण की अवधि बढ़ाने के साथ प्रवेश प्रक्रिया का नया कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 23 प्रमुख राजकीय, निजी और एडिड महाविद्यालयों में यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले चल रहे हैं। यूजी कक्षाओं की खाली सीटों के लिए काउंसिलिंग जारी है जबकि पीजी दाखिला प्रक्रिया निर्धारित समय से पीछे चल रही है।

-------------------

नए शेड्यूल के अनुसार पीजी दाखिला प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी
ऑनलाइन आवेदन: 21 अगस्त तक
दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन: 23 अगस्त तक
पहली प्रोविजनल कटऑफ: 23 अगस्त
पहली फाइनल कटऑफ: 24 अगस्त
पहली कटऑफ के आधार पर फीस जमा: 25 से 27 अगस्त
शेष सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग: 28 अगस्त
दाखिला पोर्टल दोबारा खुलना: 29 अगस्त
100 रुपये विलंब शुल्क के साथ फिजिकल काउंसिलिंग : 30 अगस्त से 5 सितंबर
100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क के साथ फिजिकल काउंसिलिंग : 6 से 12 सितंबर
--------------------------

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अवधि बढ़ाकर 21 अगस्त कर दी है। साथ ही नया दाखिला शेड्यूल भी जारी किया गया है। विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने पंजीकरण से वंचित विद्यार्थियों से जल्द ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर दाखिला प्रक्रिया में शामिल होने का आह्वान किया।
डॉ. किरण सरोहा, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed