फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister nayab saini laid the foundation stone for the Regional Skill Development Centre in Sonipat

सोनीपत: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रीजनल स्किल डेवलपमेंट सेंटर का किया शिलान्यास

Thu, 13 Aug 2026 04:32 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: मयूर शर्मा Updated Thu, 13 Aug 2026 04:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र ऐसा प्रकल्प है। यह कौशल प्रयोगशाला में पनपता है और उद्योग तक जाता है। उन्होंने कहा कि सर छोटू राम का कृषि विजन व आधुनिक तकनीक का संगम प्रदेश के लिए प्रेरणा  बनेगा।

विज्ञापन
Chief Minister nayab saini laid the foundation stone for the Regional Skill Development Centre in Sonipat
सोनीपत में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रीजनल स्किल डेवलपमेंट - फोटो : संवाद

विस्तार

दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में वीरवार को मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र का शिलान्यास के जरिए युवाओं के कौशल व उज्जवल भविष्य की रखी। यहां उत्कृष्ट शोध व पेटेंट कार्यों के लिए शिक्षकों व शोधार्थियों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र ऐसा प्रकल्प है। यह कौशल प्रयोगशाला में पनपता है और उद्योग तक जाता है। उन्होंने कहा कि सर छोटू राम का कृषि विजन व आधुनिक तकनीक का संगम प्रदेश के लिए प्रेरणा  बनेगा। हमारा प्रयास है कि यह  परिसर प्रशिक्षण, परीक्षण, निदान, नवाचार और उद्योग अनुकूल कौशल का जीवंत मंच बने। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वोल्वो-आयशर लेबोरेट्री ने हमारे शिक्षकों व विद्यार्थियों को आधुनिक कमर्शियल व्हीकल टेक्नोलॉजी से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। केंद्र की सफलता इसके प्रशिक्षित युवाओं, पेटेंट, स्टार्टअप, सुरक्षित वाहनों व बेहतर सेवाओं से तय होगी। विश्वविद्यालय ने इंजीनियरिंग संकाय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूरी तरह लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। यहां विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय के सहयोग से रिन्यूएबल एनर्जी टेस्ट सेंटर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सैनी ने कहा कि भारत सरकार के नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय ने इसे रीजनल टेस्टिंग सेंटर के रूप में मान्यता दी है। युवाओं को तराशने के लिए हरियाणा कौशल विकास मिशन का गठन किया गया है। हमने 1 लाख 56 हजार युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप तैयार करने के लिए कौशल प्रशिक्षण दिया। राज्य के 60 आईटीआई संस्थानों को लगभग 3000 करोड़ रुपये से उन्नत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed