Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Soni Masih's body exhumed in Amritsar after 20 days, sister had raised suspicions about the death.
{"_id":"6a8409c28f34bee6570c91e2","slug":"video-soni-masihs-body-exhumed-in-amritsar-after-20-days-sister-had-raised-suspicions-about-the-death-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में 20 दिन बाद कब्र से निकाला सोनी मसीह का शव, बहन ने मौत पर जताया था शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में 20 दिन बाद कब्र से निकाला सोनी मसीह का शव, बहन ने मौत पर जताया था शक
अमृतसर के अजनाला के गांव तेड़ा कलां में करीब 20 दिन पहले मारे गए व्यक्ति के शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान सोनी मसीह निवासी तेड़ा कलां के रूप में हुई है। परिवार की ओर से मौत पर सवाल उठाए जाने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार सोनी मसीह की 27 जुलाई को मौत हुई थी। इसके बाद परिवार ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। कुछ दिन बाद मृतक की बहन कोमल, जो गांव पखोके की रहने वाली बताई जा रही है, ने अपने भाई की मौत के कारणों को लेकर संदेह जताते हुए प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को कब्र से निकालकर मेडिकल जांच करवाने के लिए एसडीएम अजनाला से अनुमति ली गई। अनुमति मिलने के बाद कार्यकारी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार सरदार काहन सिंह, अजनाला के मेडिकल अधिकारी और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोली गई और शव को बाहर निकाला गया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस मामले में अहम होगी। रिपोर्ट में मौत के कारणों को लेकर सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सोनी मसीह की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।