{"_id":"6a7ee7f3e583a4dc460e7b71","slug":"video-firing-at-the-residence-of-former-jathedar-of-sri-akal-takht-giani-raghbir-singh-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर पर फायरिंग
श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर पर शुक्रवार को फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग के दौरान घर के बाहर खड़ी कार को भी गोली लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोल भी बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में गोली चलने की आवाज रिकॉर्ड हुई है। हालांकि, अभी तक फायरिंग करने वाले आरोपियों की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेने की बात कही है। पुलिस की टीमें घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।
गौरतलब है कि पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने पूर्व में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को बेअदबी मामले में धार्मिक सजा सुनाई थी। सुखबीर बादल पर 13 अगस्त को महाराष्ट्र के नांदेड स्थित गुरुद्वारा माता साहिब में निहंग ने कृपाण से हमला किया था। ऐसे में फायरिंग की घटना के बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।