Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Ajnala police take strict action against illegal mining; several sand-laden trucks seized in the early hours.
{"_id":"6a85444fdaafe5715e0f9e1a","slug":"video-ajnala-police-take-strict-action-against-illegal-mining-several-sand-laden-trucks-seized-in-the-early-hours-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अजनाला पुलिस का अवैध खनन पर सख्त एक्शन, तड़के रेत से भरे कई ट्रक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनाला पुलिस का अवैध खनन पर सख्त एक्शन, तड़के रेत से भरे कई ट्रक पकड़े
अवैध खनन और रेत की गैरकानूनी ढुलाई के खिलाफ अजनाला पुलिस ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई की। डीएसपी अजनाला गुरदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर रेत से भरे कई ट्रकों को रोककर कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा वाहनों के दस्तावेजों के साथ-साथ रेत की माइनिंग और ढुलाई से संबंधित परमिट व अन्य कागजात की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध तरीके से रेत निकालने और बिना जरूरी दस्तावेजों के उसकी ढुलाई करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत सुबह-सुबह विशेष चेकिंग की गई, जिसमें कई रेत से लदे वाहन पुलिस के हत्थे चढ़े।
पुलिस की ओर से पकड़े गए वाहनों को माइनिंग विभाग के नियमों के अनुसार जांचा जा रहा है। यदि जांच में दस्तावेज या जरूरी माइनिंग अनुमति नहीं मिली तो संबंधित वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी गुरदीप सिंह ने अवैध खनन और रेत की गैरकानूनी ढुलाई करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।