{"_id":"6a8179ca812a587e8900cd11","slug":"video-retreat-ceremony-at-the-attari-wagah-border-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अटारी-वाघा बॉडर्र पर रिट्रीट सेरेमनी, लोगों में दिखा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटारी-वाघा बॉडर्र पर रिट्रीट सेरेमनी, लोगों में दिखा जोश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृतसर की अटारी-वाघा बॉडर्र पर विशेष रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान भारतीय सीमा की तरफ देशभक्ति और उत्साह का खासा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने तिरंगा लहराकर भारत माता के जयकारे लगाए।
बीएसएफ के जवानों ने परेड और अनुशासित मार्च के जरिए अपने शौर्य और जज्बे का प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह रहा और पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। लोगों ने जवानों के जोश और अदम्य साहस की जमकर सराहना की।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सीमा पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। अधिकारियों और जवानों ने समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी। भारतीय सीमा की ओर उमड़ा उत्साह देश के प्रति लोगों के गर्व और सम्मान को दर्शाता नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।