फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BJP will contest 117 seats in Punjab: Saini

हरियाणा के ध्यानार्थ : पंजाब में 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : सैनी

Sun, 16 Aug 2026 05:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sun, 16 Aug 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
BJP will contest 117 seats in Punjab: Saini
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में पार्टी पंजाब में सरकार बनाएगी। सैनी रविवार को माणा फार्म, दोबुर्जी में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

नायब सैनी का भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव कुमार माणा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वागत किया। सैनी ने कहा कि पार्टी पंजाब में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार से राज्य के विकास कार्यों को तेजी मिलेगी। केंद्र और राज्य में एक ही विचारधारा की सरकार होने से विकास परियोजनाओं को मंजूरी में तेजी आएगी। उन्होंने दावा किया कि इससे पंजाब में उद्योग, रोजगार और बुनियादी ढांचे को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में विकास की अपार संभावनाएं हैं। सही नीतियों और मजबूत नेतृत्व से राज्य को नए रास्ते पर ले जाया जा सकता है। भाजपा का लक्ष्य पंजाब को विकास में आगे ले जाना है। पार्टी इसे पूरे विश्व के सामने एक मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed