{"_id":"6a81a58a3049a632d3032f36","slug":"1990-kg-heroin-recovered-in-amritsar-amritsar-news-c-59-1-asr1003-119217-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अमृतसर में 1.990 किलो हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: अमृतसर में 1.990 किलो हेरोइन बरामद
Sun, 16 Aug 2026 05:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल और पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में बीओपी भरोपाल के पास से 1 किलो 990 ग्राम हेरोइन बरामद की है। घरिंडा थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बीएसएफ कमांडर राकेश नेगी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। पुलिस को हेरोइन के दो पैकेट मिलने की सूचना मिली थी। जांच अधिकारी एएसआई साहिब सिंह ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। तलाशी में हेरोइन के साथ एक मोमी लिफाफा और 203 ग्राम पैकिंग सामग्री भी मिली। ड्रग किट से हेरोइन की पुष्टि हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान अभी नहीं हो पाई है और पुलिस हेरोइन के स्रोत व तस्करों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।