पंजाब में आतंकी हमला नाकाम: अमृतसर में IED बरामद, इन ठिकानों को उड़ाने की थी प्लानिंग; डेटोनेटर-टाइमर भी मिला
एसएसपी अमृतसर देहाती कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जिले में पहले से ही नाकाबंदी और चेकिंग बढ़ाई गई थी। सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर भी विशेष नजर रखी जा रही थी।
-
- 3
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब के अमृतसर जिले में घटित होने वाली एक बड़ी आतंकी साजिश को फिलहाल जिला देहात पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 690 ग्राम आईईडी बरामद किया है। इस आईईडी के जरिए विभिन्न पुलिस प्रतिष्ठान को निशाना बनाए जाने की योजना था। बरामद हुई आईईडी एक काले रंग के मोम से लिपटे पैकेट में मिला। इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, बैटरी, टाइमर और लोहे का बॉक्स भी बरामद किया गया। पुलिस ने बम डिस्पोजल स्क्वायड की मदद से विस्फोटक को निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।
पुलिस का बयान
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस की सतर्कता से राष्ट्रविरोधी तत्वों की साजिश को नाकाम किया गया और संभावित खतरे को टाल दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आईईडी के पीछे मौजूद लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
कैसे हाथ लगी सफलता?
एसएसपी अमृतसर देहाती कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जिले में पहले से ही नाकाबंदी और चेकिंग बढ़ाई गई थी। सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर भी विशेष नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में एएसआई कुलबीर सिंह गग्गोमहन इलाके में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे थे। टीम को सूचना मिली थी कि इलाके में कोई संदिग्ध वस्तु पड़ी हुई थी। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध काले रंग का मोम से लिपटा पैकेट पड़ा दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने संदेह के आधार पर पैकेट की जांच की तो इसमें आईईडी होने का पता चला। इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, बैटरी, टाइमर और लोहे का बॉक्स भी था।
नष्ट किया गया विस्फोटक
सूचना मिलते ही बम डिस्पोजल स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। टीम ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से मौके पर ही नष्ट कर दिया, जबकि अन्य बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
हो रही इस बात की तहकीकात
इस संबंध में थाना रामदास, अमृतसर ग्रामीण में एफआईआर नंबर 162, धारा 3, 4 और 5 एक्सप्लोसिव सब्सटेंसेज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आईईडी किसने यहां रखा था और इसके पीछे किसका मकसद था।