Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Family members have accused the hospital administration of negligence in the case of a young man's death during treatment.
{"_id":"6a8303c2022972dc7a04cf0e","slug":"video-family-members-have-accused-the-hospital-administration-of-negligence-in-the-case-of-a-young-mans-death-during-treatment-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप
सड़क हादसे में घायल 27 वर्षीय अभिषेक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में कथित लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों के मुताबिक गोदाम मोहल्ला निवासी अभिषेक आठ अगस्त को एक्टिवा से पेट्रोल पंप जा रहा था, तभी सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे कई अस्पतालों में उपचार के बाद 12 अगस्त को माल रोड स्थित अमनदीप मेडिसिटी में भर्ती कराया गया। परिवार का आरोप है कि इलाज के नाम पर उनसे भारी रकम ली गई। कुछ इंजेक्शन लगाने के बाद अभिषेक की हालत बिगड़ गई और वह दोबारा होश में नहीं आया।
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। जांच अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। अस्पताल पर लगाए आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।