बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रायबरेली में आस्तीक देव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सई नदी में स्नान फिर मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायबरेली में आस्तीक देव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सई नदी में स्नान फिर मंदिर में की पूजा-अर्चना

Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:41 AM IST
रायबरेली में आस्तीक देव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सई नदी में स्नान फिर मंदिर में की पूजा-अर्चना
रायबरेली में हरचंदपुर क्षेत्र स्थित आस्तीक देव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सई नदी में स्नान करके लोगों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा आस्तीक देव से मनौती मांगी। यह सिलसिला सुबह से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। लखनऊ-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गंगागंज कस्बे से लगभग चार किमी दक्षिण में स्थित लालूपुर खास गांव के बाबा आस्तीक देव का मंदिर में सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। मध्यरात्रि के बाद पुजारी अमित तिवारी, हरिहर द्विवेदी ने पूरे विधि-विधान से हवन-पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया गया। तड़के 4.00 बजे से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। पैदल, सवारी गाड़ी, बाइक तो कोई नाव से बाबा के दरबार में पहुंचकर हाजिरी लगाई। कदंब की बनी खमिया चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। रायबरेली के अलावा लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, फतेहपुर, प्रतापगढ़ के भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। बारिश के बाद भी लोगों का उत्साह बना रहा। विकास विभाग की ओर से एडीओ पंचायत हरचंदपुर अरविंद सिंह, ग्राम प्रधान सर्वेश चौधरी और ग्राम विकास अधिकारी प्रिया गौतम ने श्रद्धालुओं की सुविधा और मेले की व्यवस्थाओं को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर इंतजाम किए। इस मौके पर मेला कमेटी के प्रबंधक प्रदीप श्रीवास्तव, अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अमरेश श्रीवास्तव और सदस्य आशीष चौधरी समेत कमेटी के पदाधिकारी सक्रिय रहे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार राजा परीक्षित की तक्षक नाग के काटने से मृत्यु के बाद उनके पुत्र राजा जनमेजय ने सर्पों के विनाश के लिए सर्प सत्र यज्ञ कराया था। ऋषि आस्तिक ने अपनी मंत्र शक्ति और बुद्धिमत्ता से यज्ञ को रुकवाकर सर्प प्रजाति की रक्षा की थी। इसी मान्यता के चलते उन्हें सर्पों का रक्षक और स्वामी माना जाता है। स्थानीय लोगों में मान्यता है कि जहरीले सांप के काटने के बाद आस्तिक स्वामी मंदिर में पहुंचकर बाबा के दर्शन करने से जहर का असर समाप्त हो जाता है। इसी आस्था के चलते वर्षभर श्रद्धालुओं का मंदिर में आना-जाना लगा रहता है। सावन और नागपंचमी के अवसर पर श्रद्धालु विशेष रूप से पूजा-अर्चना करते हैं और खंभिया चढ़ाते हैं। मंदिर में कायम वृक्ष की लकड़ी से बनी खंभिया चढ़ाने की भी पुरानी परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वन्देमातरम के सम्मान में युवा भाजपा का कांग्रेस भवन के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन, बीच सड़क खड़े होकर वन्देमातरम का गायन किया

17 Aug 2026

जहरीले सांप ने डसा: दो घंटे में 150 थप्पड़ और 15 एंटी वेनम ने बचाई युवक की जान

17 Aug 2026

बांदा: न्यायिक अभिरक्षा से भागा 25 हजार का इनामी बंदी मुठभेड़ में गिरफ्तार

16 Aug 2026

नोएडा मेट्रो की ब्लू लाइन के सेक्टर-52 और एक्वा लाइन के सेक्टर-51 स्टेशन के बीच बन रहा स्काईवॉक

16 Aug 2026

फतेहाबाद: नशा तस्करों के खिलाफ निकाला गया कैंडल मार्च

16 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: मामी से इश्क के विरोध में मामा को मारने के लिए खरीदा तमंचा, चेकिंग में गिरफ्तार

16 Aug 2026

VIDEO: हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने मचाया धमाल

16 Aug 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद: भाजपा ने कैंडल मार्च निकालकर कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

16 Aug 2026

जींद: वंदे मातरम गीत के दौरान सोनिया गांधी के खड़गे को कुर्सी देने पर बिफरी भाजपा, कैंडल मार्च निकालकर जताया रोष

16 Aug 2026

Meerut: सीसीएसयू में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती, रंगारंग कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत

16 Aug 2026

Meerut: शाइनिंग स्टार क्लब ने मनाया तीज उत्सव, देशभक्ति की भी दिखी झलक

16 Aug 2026

Meerut: "वंदे मातरम्" गीत बंद कराने पर सियासी संग्राम, भाजपाईयों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर गाया वंदे मातरम्

16 Aug 2026

Meerut: भारत विकास परिषद संस्कार शाखा महिला समिति ने तीज कार्यक्रमों की तैयारियों पर की चर्चा

16 Aug 2026

Srinagar: गोपाल मणी महाराज ने की प्रेसवार्ता, गाय को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा देने की मां

16 Aug 2026

Srinagar: प्रत्याशी विजय रावत ने पत्रकार वार्ता कर जारी किया अपना जनसंकल्प पत्र

16 Aug 2026

दावनवास कर रहीं विधवा माताएं पीएम मोदी को बांधेंगी राखियां

16 Aug 2026

Rudraprayag: आपदा प्रबंधन मंत्री ने की समीक्षा, कहा- बंद सड़कें जल्द खुलें, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाएं

16 Aug 2026

Khandwa News: भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च, कहा- कांग्रेस ने किया वंदे मातरम का अपमान, देश से मांगें माफी

16 Aug 2026

Ratlam News: सर्राफा व्यापारी को लूटने के छह आरोपी गिरफ्तार, पूर्व कर्मचारी ने साथियों संग मिलकर रची थी साजिश

16 Aug 2026

मंडी में स्कूटी को टक्कर मार हाईवे पर पलटी कार, दो बच्चों समेत सात लोग घायल, इस वजह से बची जान

16 Aug 2026

Video: राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

16 Aug 2026

VIDEO: वृंदावनवास कर रहीं विधवा माताएं पीएम मोदी को बांधेंगी राखियां

16 Aug 2026

VIDEO: जाहरवीर गोगाजी की शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

16 Aug 2026

VIDEO: जलभराव व कीचड़ से गुजरी शवयात्रा, लोगों में आक्रोश

16 Aug 2026

VIDEO: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्त

16 Aug 2026

VIDEO: बारिश से खिले धान किसानों के चेहरे

16 Aug 2026

चिरमिरी के बरतुंगा में सड़क बंद किए जाने पर हंगामा: मौके पर पहुंचे महापौर और पूर्व MLA, एसईसीएल पर लगाया आरोप

16 Aug 2026

त्योहारों से पहले जालंधर में अवैध शराब पर एक्साइज की बड़ी कार्रवाई, 5 पेटियां बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

16 Aug 2026

सुखबीर बादल पर जानलेवा हमले की जांच एनआईए से कराने की मांग

पानीपत लूट व स्नेचिंग करने वाले गिरोह का खुलासा, सुनार समेत पांच गिरफ्तार

16 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed