{"_id":"6a82adf225d7558da208b3ab","slug":"video-rayabral-ma-savana-ka-samavara-para-shavamathara-ma-umaugdha-bhaugdha-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में सावन के सोमवार पर शिवमंदिरों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में सावन के सोमवार पर शिवमंदिरों में उमड़ी भीड़
रायबरेली में सावन के सोमवार पर रायबरेली के शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी गई। पंचेश्वर महादेव मंदिर (जमुरावां), सिद्धेश्वर महादेव मंदिर (मोन), सोमनाथ महादेव मंदिर (मोन), कैरेश्वर महादेव मंदिर (कैर), दानेश्वर महादेव मंदिर (कस्बा), बालेश्वर बाबा, जगमोहनेश्वर महादेव, भवरेश्वर मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, चतुर्भुज बाबा शिव मंदिर (शिवगढ़, नरेथुवा) और आदि शंकराचार्य धाम (सरेनी) जैसे प्रमुख मंदिरों में भक्तों ने भारी संख्या में पहुंचकर जलाभिषेक किया।
श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा, भस्म और फूल आदि चढ़ाकर भक्तों ने पूजा-अर्चना की। कई मंदिरों में सामूहिक रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। डलमऊ में भक्तों ने गंगा के विभिन्न घाटों पर स्नान किया और मन्नतें मांगीं। नागेश्वर महादेव मंदिर में विशेष भीड़ देखी गई, जहां भक्तों ने जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।