{"_id":"6a8213c938fba6799e061379","slug":"mothers-condition-worsens-after-sons-arrest-raebareli-news-c-101-1-slko1031-165267-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बेटे की गिरफ्तारी पर मां की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बेटे की गिरफ्तारी पर मां की हालत बिगड़ी
Mon, 17 Aug 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
शिवगढ़ कस्बा में प्रदर्शन करते व्यापारियों को समझाते पुलिसकर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़। दुष्कर्म के मामले में बेटे की गिरफ्तारी पर रविवार को मां की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां व्यापारियों ने पहुंचकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। दुकानें बंद कर दीं। सभी का आरोप था कि दुकानदार के बेटे को फर्जी मामले में फंसाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को न्याय दिलाने की बात कहकर शांत कराया। करीब आधे घंटे तक दुकानें बंद रहीं। महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
शिवग्ढ़ इलाके की रहने वाली महिला ने एसपी को दिए गए पत्र में आरोप लगाया था कि गांव के रहने वाले युवक ने उनकी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। एसपी के आदेश पर मां की तहरीर पर शिवगढ़ पुलिस ने शनिवार को युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। रविवार को पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को दबोच लिया। इसकी जानकारी जब आरोपी की मां को हुई तो वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। उन्हें सीएचसी ले जाया गया।
आरोपी युवक का पिता साइकिल दुकानदार है। इसलिए महिला के बीमार होने की सूचना पर व्यापारी नेता राकेश त्रिवेदी, नीरज, मो. रईश आदि सीएचसी पहुंच गए। सभी ने दुकानें बंद कर दीं और सीएचसी पहुंचकर हंगामा करने लगे। व्यापारियों का आरोप था कि मामले में युवक को फर्जी तरीके से फंसाया गया है। युवक पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह झूठे हैं। युवक को तत्काल छोड़ा जाए।
विज्ञापन
जानकारी पर शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने सीएचसी पहुंचकर व्यापारियों से बातचीत की। मामले में न्याय दिलाने की बात कही। इस पर व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ। शिवगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में आरोपी मो. असलम को पकड़ा गया है। व्यापारियों को शांत करा दिया गया है।
समझौता के लिए धमकी का आरोप
सोशल मीडिया पर दुष्कर्म पीड़िता व उसकी मां का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों कह रही हैं कि आरोपी पक्ष मामले में सुलह करने की धमकी दे रहा है। ऐसा न करने पर जान से मारने की बात कह रहा है। मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह पुलिस अफसरों से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगी।