{"_id":"6a82130b58edd84bbc077e64","slug":"woman-dies-after-delivery-uproar-raebareli-news-c-101-1-slko1031-165294-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा
Mon, 17 Aug 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन। कस्बे के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद शनिवार रात महिला की मौत हो गई। बच्चा सुरक्षित है। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया और अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत किया।
पूरे मानकुंवर मजरे धरई निवासी राखी पत्नी राकेश कुमार को शनिवार दोपहर 12 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी सलोन ले जाया गया था। चिकित्सकों ने प्रसूता को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया। परिजन जिला अस्पताल ले जाने के बजाए उन्हें सलोन कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। ऑपरेशन के जरिये महिला को बच्चा हुआ। शाम पांच बजे राखी की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया।
चिकित्सकों का कहना था कि महिला को खून की कमी थी। परिजन महिला को जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि निजी अस्पताल संचालक ने महिला के इलाज में लापरवाही बरती। इसी वजह से महिला की जान गई।
विज्ञापन
पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। परिजन बच्चा लेकर घर चले गए। सलोन कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।