{"_id":"6a8212c68eaf41ee2a0b2bde","slug":"physical-education-teacher-arrested-for-attempting-to-rape-a-schoolgirl-raebareli-news-c-101-1-slko1031-165298-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: स्कूल में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, व्यायाम शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: स्कूल में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, व्यायाम शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेनी। क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 17 वर्षीय छात्रा के साथ व्यायाम शिक्षक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। छात्रा के शोर मचाने पर अन्य छात्र और शिक्षक मौके पर पहुंचे। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
सरेनी क्षेत्र निवासी पिता ने 14 अगस्त को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। आरोप है कि 13 अगस्त को सुबह करीब 9:30 बजे वह पानी पीने जा रही थी। इसी दौरान स्टाफ रूम में मौजूद व्यायाम शिक्षक बिंदा प्रसाद उसे अपने कक्ष में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया।
पिता के अनुसार छात्रा के शोर मचाने पर अन्य छात्र और शिक्षक मौके पर पहुंच गए। इसके बाद छात्रा घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता का आरोप है कि शिक्षक ने पुलिस से शिकायत करने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर सरेनी थाना क्षेत्र के झोथराखेड़ा गांव निवासी व्यायाम शिक्षक बिंदा प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।