{"_id":"6a82143de9d5fa3fce02525a","slug":"hospital-flooded-mother-and-child-sent-home-raebareli-news-c-101-1-slko1031-165280-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: अस्पताल में भरा पानी, घर भेजे गए जच्चा-बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: अस्पताल में भरा पानी, घर भेजे गए जच्चा-बच्चा
Mon, 17 Aug 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
बछरावां सीएचसी के वार्ड में हुआ जलभराव व भर्ती मरीज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां। एक घंटे की झमाझम बारिश से रविवार को बछरावां सीएचसी में पानी भर गया। वार्ड व ओटी में पानी भरने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गईं। महिला वार्ड में प्रसव के बाद भर्ती किए गए जच्चा-बच्चा को बिना डिस्चार्ज किए ही घर भेज दिया गया।
सुबह करीब आठ बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। नौ बजे तक तेज बारिश हुई। बारिश से बछरावांं सीएचसी परिसर के अलावा अधीक्षक कार्यालय, महिला वार्ड, ओटी, जन औषधि केंद्र में पानी भर गया। घुटने तक पानी भरने के कारण मरीजों में अफरातफरी मच गई। जच्चा-बच्चा वार्ड के फर्श पर गंदा पानी भरने से दुर्गंध फैल गई। इससे जच्चा-बच्चा और अन्य मरीजों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया।
महिला वार्ड में भर्ती हसनगंज निवासी रोशनी, सेंहगो निवासी माया, कुंदनगंज निवासी साक्षी ने बताया कि वार्ड तक पानी भर जाने के बाद भी सीएचसी प्रशासन ने बाहर निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की। करीब 13 जच्चा-बच्चा को बिना डिस्चार्ज किए ही घर भेज दिया गया। मरीजों और तीमारदारों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। सीएचसी अधीक्षक अस्पताल में नहीं थी। अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
उधर, दोपहर 12 बजे सपा विधायक श्याम सुंदर भारती कार्यकर्ता प्रमोद चौधरी, हेमंत कुशवाहा, विनोद पासी, आशीष यादव, बृजेंद्र चौधरी, राजू यादव के साथ सीएचसी परिसर में पहुंचकर धरने पर बैठ गए। सभी ने सीएचसी परिसर में जलभराव होने पर नाराजगी जताई। इसके लिए प्रदेश सरकार को भी कोसा।
कहा कि सीएचसी परिसर में जलभराव होने से मरीजों को परेशान हुई। जब तक सीएचसी परिसर से पानी नहीं निकल जाता, तब तक वह समर्थकों संग धरने पर बैठे रहेंगे। नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंचकर पानी की निकासी शुरू कराई। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के कारण सीएचसी परिसर में जलभराव हुआ है। जल्द ही जलभराव से निपटने के लिए पानी निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी।
अनुरोध पर जच्चा-बच्चा को घर भेजा
सीएचसी अधीक्षिका डॉ. अर्पिता श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश से सीएचसी में पानी भर गया था। इससे कुछ समय के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। उन्होंने बताया कि पानी भरने से वार्ड में भर्ती जच्चा-बच्चा को उनके अनुरोध पर घर जाने दिया गया। सोमवार को जच्चा-बच्चा से अस्पताल आने की बात कही गई है।