{"_id":"6a821341ebb18c16950015ad","slug":"skeleton-found-in-bushes-son-suspects-fathers-murder-raebareli-news-c-101-1-slko1031-165276-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: झाड़ियों में मिला कंकाल, बेटे ने पिता की हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: झाड़ियों में मिला कंकाल, बेटे ने पिता की हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां। खखौवा नाला के पास शनिवार को झाड़ियों में कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। पलही बाजार निवासी बउवा ने अवशेषों को अपने पिता नंदलाल का होने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डीएनए जांच के बाद ही कंकाल की पहचान की पुष्टि हो सकेगी।
ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार शाम करीब तीन बजे पलही बाजार गांव के कुछ लोग जंगल की ओर जानवर चराने गए थे। इसी दौरान उन्होंने झाड़ियों में कंकाल पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों को कब्जे में ले लिया।
बउवा ने पुलिस को बताया कि उनके पिता नंदलाल 10 जुलाई को घर से लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका पता नहीं चला। जिस स्थान पर अवशेष मिले हैं, उससे कुछ दूरी पर एक पेड़ पर गमछे का फंदा भी बना मिला है। बेटे ने पिता की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि झाड़ियों में हड्डियों के अवशेष मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। बउवा ने इन्हें अपने पिता का होने की आशंका जताई है। डीएनए जांच के बाद ही कंकाल की सही पहचान हो सकेगी।