{"_id":"6a82aefc944f7d801a0bf720","slug":"video-rayabral-ma-brasha-sa-janajavana-parabhavata-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में बारिश से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में सोमवार सुबह बारिश ने शहर के जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। हर तरफ जलभराव की विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
मानसून की सक्रियता के कारण रायबरेली में पिछले 24 घंटों में 30 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस अप्रत्याशित वर्षा ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया है। आजाद नगर, फातिमा नगर, बालापुर, नया पुरवा, छोटी बाजार, बड़ी बाजार, कैपरगंज, खोया मंडी, घंटाघर, मनिका सिनेमा रोड और मधुबन क्रॉसिंग रोड जैसे शहर के प्रमुख इलाके जलभराव की मार झेल रहे हैं। सड़कों पर जमा पानी ने कीचड़ का रूप ले लिया है, जिससे लोगों को पैदल चलने में भी कठिनाई हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।