{"_id":"6a82b3ef97d3620c8d0bf3dd","slug":"video-kullu-bjp-protest-vande-mataram-dhalpur-chowk-congress-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"BJP Protest: ढालपुर चौक पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, वंदे मातरम के कथित अपमान पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP Protest: ढालपुर चौक पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, वंदे मातरम के कथित अपमान पर जताया रोष
Ankesh Dogra
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:40 PM IST
Link Copied
कांग्रेस पार्टी द्वारा वंदे मातरम के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू ने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद ने की, जबकि पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल सदन से विरोध मार्च शुरू किया। मार्च ढालपुर चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि वंदे मातरम देश की राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है। उन्होंने इसके कथित अपमान पर विरोध जताते हुए कहा कि राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।
प्रदर्शन में भाजपा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।